प्रश्न (आशा बर्मन)
काव्य साहित्य | कविता आशा बर्मन1 Oct 2019
यह प्रश्नचिन्ह क्यों बार-बार?
क्यों उसे जीत, क्यों मुझे हार?
यह प्रश्न उठे क्यों बार-बार?
जीवन में जो भी किये कर्म,
तत्समय लगा था, वही धर्म।
यदि अनजाने ही हुई भूल,
लगता जीवन से गया सार॥
यह प्रश्न उठे क्यों बार-बार?
इच्छाओं का तो नहीं अन्त,
मन छू लेता है दिग-दिगन्त।
इस मन को ही यदि कर लूँ जय,
हो जाये कष्टों से निस्तार॥
यह प्रश्न उठे क्यों बार-बार?
क्यों मुझको बनना है विशिष्ट?
क्यों नहीं काम्य है सहज शिष्ट?
सब सौंप उसे यह कठिन भार,
निश्चिन्त रहूँ, पा सुख अपार।
यह प्रश्न उठे क्यॊं बार-बार?
क्यों उसे जीत, क्यों मुझे हार?
यह प्रश्न उठे क्यों बार-बार?
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
गीत-नवगीत
व्यक्ति चित्र
हास्य-व्यंग्य कविता
स्मृति लेख
बच्चों के मुख से
पुस्तक समीक्षा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}