अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रतिशत

कुछ महीनों से वह बहुत परेशान था... जब से कम्पनियों ने नई ऑनलाइन ख़रीद प्रणाली शुरू की थी उससे लिए जाने वाले उपकरणों की सप्लाई लगभग बंद हो चुकी थी। अच्छे भले चलते व्यवसाय को बैठता देख उसकी नींद उड़ गई थी। गोदाम में स्टॉक बहुत था और उसे डर था कि ऐसा ही चलता रहा तो उसके पास पड़े अधिकांश उपकरण आउटडेटेड हो जाएँगे। कंप्यूटर उपकरण यूँ भी बड़ी तेज़ी से उन्नत होते रहते हैं।

क्रय मूल्य पर उपकरण प्रदर्शित कर देने के दस दिन बाद भी उसके पास कोई आर्डर नहीं था।

वह हमेशा उसूलों पर चला था... अंततः देर तलक चली अंदरूनी जद्दोजेहद के बाद परिवार का सोचते हुए आज अपने सम्मान से समझौता कर वह उस कम्पनी मैनेजर के पास पहुँचा जिससे एक समय पर बहुत अच्छे सम्बन्ध थे और वहाँ अधिकांश उपकरण उससे ख़रीदे जाते थे। शायद मिलने से कुछ पता चले।

“सर मैं समझ नहीं पा रहा कि क्रय मूल्य पर दाम रखने के बाद भी आप मुझसे समान क्यों नहीं ख़रीद रहे। क्या मुझसे कोई भूल हुई है?”

“अरे नहीं-नहीं, ऐसा क्यों सोचते हैं आप। आप तो जानते ही हैं नियमानुसार हमें सबसे कम दाम वाला माल ही ख़रीदना होता है। कहीं और इससे कम दाम पर उपलब्ध है, बस इसीलिए आपसे नहीं ख़रीद पा रहे, मजबूरी है।”

“लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है?  कोई भी घाटे से तो सामान नहीं बेच सकता। सप्लायर मुनाफ़ा न भी ले, तो ख़रीद मूल्य से कम पर तो नहीं बेच सकता।”

“हमने ख़रीदा है… लो ये माल की डिलीवरी आ गयी है, अपने-आप देख लो।“

“सर लेकिन जिस उपकरण की मैं बात कर रहा हूँ यह वह नहीं है। जिस मॉडल का आपने क्रय आदेश जारी किया है यह उससे पहले का मॉडल है। कोटेशन और आर्डर वर्ज़न 7 का है और सप्लाई वर्ज़न 6 हुआ है। इसे तो अब कोई नहीं ख़रीदता।”

“हाँ तो, भई काम तो वैसा ही करेगा…”

“यह उससे धीमा चलता है।”

“अरे हमारे यहाँ जिन्हें इस पर काम करना है वह भी धीमी रफ़्तार से ही करते हैं, इसलिए उन्हें फ़र्क नहीं पड़ता।”

“लेकिन!”

“अरे लेकिन-वेकिन क्या, समझने की कोशिश कीजिए आप, यह तो आपके और हमारे बीच की समझ है। व्यापार के गुर हैं। आप बहुत भोले हैं, नहीं सीखेंगे तो जी नहीं पाएँगे।”

“आप सलाह दें मैं क्या करूँ?”

"आप पुराने मित्र हैं इसलिए बताता हूँ... आपको निचले मॉडल का दाम कोट करना है और वही सप्लाई करना है, बस स्पेसिफ़िकेशन नए मॉडल के देने होंगे। बाक़ी प्रतिशत आपको रामपाल समझा देगा।”

अगली सुबह उसने अख़बार वाले को पुकारा... “भाई अबसे रोज़गार समाचार भी डाल दिया करना।"

वह अपना प्रतिशत तय कर चुका था।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

व्यक्ति चित्र

कविता - क्षणिका

कविता

लघुकथा

गीत-नवगीत

स्मृति लेख

कहानी

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं