प्यारा बचपन
काव्य साहित्य | कविता रीता तिवारी 'रीत'15 Feb 2021 (अंक: 175, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
चिंता रहित खेलना खाना,
वह फिरना निर्भय स्वच्छंद।
कैसे भूला जा सकता है,
बचपन का अतुलित आनंद।
माँ की लोरी प्यार पिता का,
दादा दादी का वह प्यार।
देता था आनंद सदा ही,
बचपन का वह घर संसार।
नहीं पता थी दुनियादारी,
ना कोई भी हिस्सेदारी।
भाई बहनों के प्रति प्रेम,
नहीं कोई भी ज़िम्मेदारी।
छोटी-छोटी नाव अनोखी,
छोटी नदियाँ नाव भी छोटी।
खेले ख़ूब अनोखे खेल,
छोटी पटरी छोटी रेल।
पेड़ों के पत्तों में घुसना,
स्कूल न जाने का ढूँढ़ना बहाना।
खेल-खेल में रूठना मनाना,
एक दूजे को ख़ूब सताना।
नहीं पता चलती थी हार,
नहीं पता चलती थी जीत।
कहाँ गया वह बचपन बीत,
अपने सपने अपनी रीत।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
कविता
- आशियाना
- आस्था के स्वर
- कजरारे बादल
- चूड़ियाँ
- जन्मदिवस पर कामना
- जीवंत प्रेम
- नशा
- पंछियों से भरा द्वार
- प्यार का एहसास
- प्यारा बचपन
- प्रकृति की सीख
- प्रेम प्रतीक्षा
- फिर आया मधुमास
- बारिश की बूँदों की अनकही बातें
- भारत का यश गान
- मधुर मिलन की आस
- माँ का आँचल
- मुसाफ़िर
- मैं बाँसुरी बन जाऊँ
- यह कैसा जीवन है?
- रिश्ते
- रूढ़ियाँ
- स्त्री की कहानी
- स्त्री है तो जीवन है
- हमारे बुज़ुर्ग हमारी धरोहर
- ज़िंदगी एक किताब है
गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
स्मृति लेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं