अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

रेखाएँ - पंद्रह क्षणिकाएँ

1.
रेखाओं की भी,
होती है एक इबारत,
पढ़ सको तो पढ़ लेना।
2.
रेखाएँ!
सोच-समझ कर खींचना
ये अभिशाप भी बन सकती हैं
और
वरदान भी।
3.
हस्त रेखाएँ,
बताती हैं भाग्य, लेकिन
क्या कोई सच में,
इन्हें पढ़ पाया है।
4.
भाग्य रेखाएँ
यदि कोई पढ़ पाता
तब हर किसी का भाग्य,
सौभाग्य होता।
5.
रेखाओं का समीकरण,
अक्षर की व्यतुपत्ति,
शब्द निर्माण,
और शब्द रचते हैं,
गीता, पुराण, महाकाव्य
और महाभारत।
6.
एक लक्ष्मण रेखा,
क्या लाँघी?
सीता हरण हो गया,
भयंकर राम-रावण युद्ध,
एक युग का अन्त।

7.
रेखाओं का जाल,
उलझती जीवन शैली
का मापदंड।
8.
समानान्तर रेखाएँ
किसी को काटती नहीं,
इसलिए जीवन का बीजगणित,
अर्थवान हो उठता है।
9.
मेहनत!
भाग्य रेखाओं को,
नया मोड़ दे देती है।
10.
जीवन का समीकरण,
सिर्फ
भाग्य रेखाओं से
नहीं बनता।
11.
रेखाएँ!
सीधी, आड़ी, तिरछी,
खींच कर देखिए,
कभी-कभी,
कुछ महत्वपूर्ण बन जाता है।
12.
रेखाओं को यूँ ही
व्यर्थ मत करो,
क्योंकि यही रेखाएँ होती हैं
सभ्य संस्कृति और-
सभ्य समाज की धरोहर।
13.
संसार भर की
भाषाओं एवं लिपियों का विकास
रेखाओं के संतुलन पर टिका है।
14.
रेखाएँ,
नदी के दो किनारे जैसी हों,
और रिश्तों के बीच बहती रहे,
मिठास, स्नेह और आत्मीयता।
15.
रेखाओं की संवेदना को,
कठोर न बनने दें,
नहीं तो,
मनुष्यता नष्ट हो जाएगी।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अनुभूति बोध
|

सदियाँ गुज़र जाती हैं अनुभूति का बोध उगने…

अनुभूतियाँ–001 : 'अनुजा’
|

1. हर लम्हा है मंज़िल, अरे बेख़बर! ये न लौटेगा…

अलगाव
|

रिश्तों में भौतिक रूप से अलगाव हो सकता है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कहानी

गीत-नवगीत

कविता

कविता - क्षणिका

कविता - हाइकु

कविता-ताँका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं