रिश्ता मन से मन का
काव्य साहित्य | कविता आस्था20 Jan 2019
मन के भाव
रिश्ते की
परिभाषा को
ढूँढ़ते रहे
मन ही मन
शब्दों की
माला में
उलझकर
इस ओर से
उस ओर से
मूक सफ़र
करते रहे
मन ही मन
हर संशय
सहजता से
सुलझाकर
एक दूजे को
समझते रहे
मन ही मन
जाने कैसे
कब कहाँ
अटूट प्रेम से
बँधते रहे
मन ही मन
ये मन के भाव!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं