सावन (निलेश जोशी 'विनायका')
काव्य साहित्य | कविता निलेश जोशी 'विनायका'15 Jul 2020 (अंक: 160, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
आज रात जब सावन बरसा
भीगी धरती तन मन सारा
असमंजस में बैठा हूँ कब से
सावन बरसा या प्यार तुम्हारा।
घुमड़ घुमड़ घिर आए मेघा
गर्जन करते घोर गगन
कोयल बोले सावन के सुर
म्याऊं म्याऊं में मोर मगन।
बहका बहका सावन आया
खुमारी बूँदों पर छाई
भँवरें चहक रहे बागों में
डाली पर है कलियाँ आई।
अलबेला मौसम झूलों का
हरियाली धरती मनभावन
निखरा यौवन बिरहन का
तन में आग लगाता सावन।
भीगें हम तुम इस सावन में
सुखद पल सौभाग्य हमारा
जाने कब बरसेगा सावन
दिल की बातों को स्वीकारा।
वर्षा के प्रिय स्वर उर में करते
प्रणय निवेदन के सुख गायन
टप टप झरती बूंदे कुछ कहती
खुले रहे अब सब वातायन।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अपनापन
- असफलता
- इंटरनेट क्रांति
- कैसी आफ़त आई है
- कैसे कटेंगे पहाड़ से ये दिन
- गाँव
- गुहार
- गोधूलि बेला
- दामन
- दुनिया बदल गई
- भीड़
- मन के काग़ज़ पर
- मातृभूमि
- मुसाफ़िर
- मेरी बिटिया
- रक्षाबंधन
- रिश्तों का मेला
- व्यवहार
- शब्द
- शिक्षक
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी
- सावन (निलेश जोशी 'विनायका')
- स्वाधीनता
- क़लमकार
- ज़िंदगी से दोस्ती कर लीजिए
- ज़िम्मेदारी
कविता - हाइकु
कहानी
बाल साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं