संचार अवरोध
काव्य साहित्य | कविता शैलेन्द्र चौहान15 Feb 2020
प्यार की तरंगें
ईथरीय माध्यम से
परावर्तित और प्रत्यावर्तित होतीं
पहुँचतीं
मन और हृदय तक
करतीं हस्तक्षेप
वायु में प्रवाहित
अन्य अनंत
प्रतिरोधी तरंगें
सुनिश्चित होने पर
आनुपातिक संबंध तरंगदैर्ध्य और
आवृत्ति का
गूँजने लगता
मधुर संगीत
मिसमैच होने पर आवृत्तियों के
सुनाई देतीं
अवांछित ध्वनियाँ
रह जातीं मधुर धुनें
अनसुनी।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- मारे गए हैं वे
- अतीत
- अदेह
- उदासीनता
- उपसंहार
- कामना
- क्षत-विक्षत
- गीत बहुत बन जाएँगे
- छवि खो गई जो
- तड़ित रश्मियाँ
- धूप रात माटी
- परिवर्तन
- बड़ी बात
- यह है कितने प्रकाश वर्षों की दूरी
- लोकतंत्र
- वह प्रगतिशील कवि
- विकास अभी रुका तो नहीं है
- विरासत
- विवश पशु
- विवशता
- संचार अवरोध
- समय
- समय-सांप्रदायिक
- सूत न कपास
- स्वप्निल द्वीप
पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सामाजिक आलेख
स्मृति लेख
आप-बीती
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}