अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

शक्ति

महिषासुर मर्दिनी के आगे
शीश झुकाते हुए नारी
नहीं जानती कि वह
नारी शक्ति के आगे
माथा टेक रही है।


रोली, अक्षत-फूल चढ़ाते
देबी-थान लीपते
करती है कामना
मात्र पुत्र रत्न की।


वंशवृद्धि का स्वप्न देखती
वह भूल जाती है
उस अजन्मी कली में
व्यापी वह अदृश्य शक्ति
जिसके स्वरूप का ध्यान कर
पूजती है नारी-शक्ति स्वरूपा देवी
और जिमाती है कंजकें
वर्ष में दो बार
नौ, ग्यारह या अनगिनत।


मन्त्रबद्ध सी कूपमंडूक नारी
अपने ही हाथों अपना
विनाश करने को आतुर
भविष्य की आवाज़
अनसुनी कर
अपनी ही आवाज़
शांत कर देती है।
शक्ति ही जीती-जागती
शक्ति को धरती की कोख में
दबा देती है।


अज्ञानी नारी समझती नहीं
कि कोख की अँधेरी गुफ़ा में
पलकर निकली कन्या
कमज़ोर नहीं होगी
अँधेरे की क़ैद से मुक्त हो
वह स्वयं कुवासनाओं,
कुरीतियों का अंत करेगी
प्रकाश बन छाएगी
आत्मदाह नहीं करेगी
नौदुर्गा, महिषासुर मर्दिनी का
प्रतिरूप बन, वही तो
नाना प्रताड़नाओं से मुक्ति पा
सृष्टि की नव संरचना का
बीड़ा उठाएगी।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हाइबुन

कविता-मुक्तक

कविता

कविता - हाइकु

दोहे

कविता - क्षणिका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं