शशि के बिन जीवन सार नहीं
काव्य साहित्य | कविता ज्योत्स्ना 'प्रदीप'15 Dec 2019 (अंक: 146, द्वितीय, 2019 में प्रकाशित)
तोटक छंद
(चार सगण 112 =कुल 12 वर्ण-चार चरण)
बिन चाँद कभी जब रात रहे।
किससे मन की यह बात कहे।
तम चीर हिया फटता रहता।
मन ने सब भीतर घात सहे।
शशि के बिन जीवन सार नहीं।
अब ना प्रभ की रसधार कहीं।
हरसा हिय साजन से अपना।
फिर भी छिपता उस पार कहीं॥
मनभावन साजन आस करूँ।
अब चंद्र बिना कित साँस भरूँ॥
अब आ प्रिय जीवन दे मुझको।
फिर से अधरों पर हास धरूँ॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
कविता-मुक्तक
कविता-चोका
कविता - हाइकु
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं