शिक्षक
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष1 Sep 2021 (अंक: 188, प्रथम, 2021 में प्रकाशित)
अनगढ़ माटी से बचपन से, सुंदर सुगठित मनुज बनाता
स्वच्छ श्यामपट अंतस में, नेक चॉक से लिखता जाता
मृदु नाज़ुक अँगुलियों को, क़लम की दृढ़ता सिखलाता
गहन तमस सी जड़ता में, ज्ञान रश्मियाँ बहुल सजाता
अस्थिर बेतरतीब हृदय को, अनुशासित एकाग्र बनाता
बुद्धिहीनता के दलदल में, संबल बनकर राह दिखाता
जीवन के मंजुल प्रांगण को, शिष्टाचार से रम्य बनाता
अनुशीलन के दुष्कर पथ में, पुष्प परिश्रम के बिखराता
कभी स्नेह से कभी दंड से, सच्चाई की डगर दिखाता
शिष्यों के जीवन नियमों में, अजर अमर हो बस जाता
राष्ट्र का निश्छल माली बन, संस्कारों का बाग़ लगाता
उच्च चारित्र गुणों का सर्जक, वो शिक्षक ही कहलाता
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
सांस्कृतिक आलेख
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं