स्त्री है तो जीवन है
काव्य साहित्य | कविता रीता तिवारी 'रीत'15 Apr 2021 (अंक: 179, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
सहनशीलता की प्रतिमूर्ति,
त्याग क्षमा गुणों की धात्री।
सृजन सृष्टि की जो परिपालक,
वह स्त्री है तो जीवन है।
करती है अलंकृत हर घर को,
करती पोषित नवजीवन को।
महकाती है जो घर आंगन,
वह स्त्री है तो जीवन है।
बरसाती स्नेह दृष्टि सब पर,
वात्सल्य प्रेम कि वह निर्झर।
पतझड़ में भी जो है बसंत,
वह स्त्री है तो जीवन है।
जिस घर में होता है आदर,
वह फलता है उपवन सुंदर।
महके जीवन नवजीवन बन,
वह स्त्री है तो जीवन है।
यह "रीत" कहे स्त्री जीवन,
देती धरती पर नवजीवन।
जो स्नेह लुटाती है हर क्षण,
वह स्त्री है तो जीवन है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कहानी
कविता
- आशियाना
- आस्था के स्वर
- कजरारे बादल
- चूड़ियाँ
- जन्मदिवस पर कामना
- जीवंत प्रेम
- नशा
- पंछियों से भरा द्वार
- प्यार का एहसास
- प्यारा बचपन
- प्रकृति की सीख
- प्रेम प्रतीक्षा
- फिर आया मधुमास
- बारिश की बूँदों की अनकही बातें
- भारत का यश गान
- मधुर मिलन की आस
- माँ का आँचल
- मुसाफ़िर
- मैं बाँसुरी बन जाऊँ
- यह कैसा जीवन है?
- रिश्ते
- रूढ़ियाँ
- स्त्री की कहानी
- स्त्री है तो जीवन है
- हमारे बुज़ुर्ग हमारी धरोहर
- ज़िंदगी एक किताब है
गीत-नवगीत
कविता-मुक्तक
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
स्मृति लेख
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं