सुनो एक कहानी
बाल साहित्य | बाल साहित्य कविता धीरज श्रीवास्तव ’धीरज’15 Oct 2019
(1)
सुन लो तुम एक कहानी,
एक था राजा एक थी रानी।
एक जंगल में रहता था शेर,
करता था वो सबसे बैर।
(2)
एक दिन एक शिकारी आया,
जंगल में कोहराम मचाया।
उसने फिर लगाया जाल,
छिपकर बैठा पेड़ की डाल।
(3)
शेर भागा दौड़ लगाता,
हाय हाय वो चिल्लाता।
एक गिलहरी दौड़ी आई,
फँसी जाल में चिल्लाई।
(4)
बन्दर भागा पेड़ पर,
भालू भागा झाड़ पर।
हाथी भागा खेत में,
बिल्ली भागी रेत में।
(5)
कोई न आया उन्हें बचाने,
भागे सब जान बचाने।
बच्चों तुम न करना शैतानी,
शैतानी है भूतों की नानी।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
बाल साहित्य कविता
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
Dr Daya S Srivastava 2019/10/15 06:11 AM
Very nice