अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सुनो सुनाऊँ एक कहानी

एक थी न्यारी राजकुमारी, राजा और रानी की दुलारी
सबकी आँखों का तारा थी, नाज़ों नख़रों की पाली थी
बड़ी बड़ी आँखों वाली थी, प्यारी सी और नटखट सी
बेहद सुन्दर और भोली थी, बहुत विदूषी ज्ञानवान थी
 
बचपन बस जाने वाला था, यौवन द्वारे आन खड़ा था
अपने रूप, गुणों से उसने सबके मन को जीत रखा था
एक रोज़ सखियों के संग, उपवन में हँस बोल रही थी
सुंदर, सुगठित एक युवक भी वहाँ अचानक आया था
 
निकट देश का राजपुत्र था, किसी प्रयोजन आया था
रूपवती कन्या को सहसा नज़र में भरकर  देखा था
प्रेम के आकर्षण ने तरुण को सम्मोहन में जकड़ा था
तत्क्षण अपना हृदय गँवाकर अपने देश को लौटा था
 
दूत के हाथों कन्या हेतु परिणय का संदेशा भेजा था
बुद्धिमती उस कन्या ने तब एक अनोखी शर्त रखी थी
"राजयुवक से मुझको अपने मन के प्रश्न को कहना है
समुचित उत्तर पाकर ही मैं परिणय बंधन स्वीकारूँगी"
 
उस राजकुँवर को राजा ने सम्मान सहित बुलवाया था
प्रेमपाश में बँधा नवयुवक युवती के देश में आया था
समारोह आयोजित कर राजा, हर्षित हो मुस्काया था
कन्या और नवयुवक को उसने सभा मध्य बैठाया था
 
कन्या बोली युवक को, "मेरे मन में केवल यही सवाल,
क्या अच्छा लगता है बोलो, क्यों चाहत है मुझसे बोलो
रूप से, गुण से, संस्कार से या फिर मेरे राजवंश से
क्यों है इतनी आसक्ति, किस कारण से है इतना प्यार"
 
सधे हुए आकर्षक स्वर में, नौजवान कुछ ऐसे बोला
जैसे हो कोई देव की वाणी, जैसे कोई वीणा की लहरी
"भौतिक यह संसार है कन्या, मैं भी अछूता नहीं यहाँ
मनमोहक है रूप सुनहरा, सुन्दरता की देवी हो तुम
 
गुण विहीन पर रूप न भाता, यही तो इसका भेद है
जन्मों के संस्कार के कारण हैं ये उत्तम लक्षण, कन्या
वंश और परिवार के कारण, सुंदर शिक्षा, ज्ञान व विद्या
पर इन सब बातों का कारण एक वही है जो है आत्मा
 
आत्मा के कर्म फलों से, उत्तम तुमको जन्म मिला है 
अंतःकरण के कर्मों से, धरती पर तुमको स्वर्ग मिला है
रूप, संस्कार, गुण और वंश सब कर्मों की खातिर हैं
वही चेतना, शुद्ध आत्मा, कारण मेरे प्यार का, कन्या"
 
युवक का उत्तर सुनकर कन्या सुधि अपनी खो बैठी थी
पलभर में नवयुवक को उसने सौंप दिया मन मंदिर था
राजकुँवर को राजा ने झटपट, अपने हृदय लगाया था
ढोल नगाड़े खूब बजे, कन्या ने वर का वरण किया था

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

सांस्कृतिक आलेख

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं