अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

स्वलीनता

स्वलीनता (Autism) - एक असाध्य रोग जो रोगी के सामाजिक व्यवहार और संपर्क को प्रभावित करता है... दूसरी तरफ़ अवसाद एवं कुप्रथाओं का रोग जो समाज के व्यवहार को प्रभावित करता है।

 

ख़ास हूँ मैं भी! तुम्हारी तरह,
अरदास हूँ, बंद पलकों की।
अवसादों से घिरा मष्तिस्क
हुआ विचलित अंतकरण भी,
लीन हूँ अंधकार में,
यह रोग ही ऐसा है, 
स्वलीन हूँ मैं
स्वलीन हूँ मैं।


अब डर नहीं लगता, इस डर से भी,
यह निम्न है उस ख़ौफ़ से
जो खुरच खुरच बनी 
अकलुष शोभा में है,
रकतरंजित महावर में,
दर दर भटकती 
उस अपवित्र 
कोख में,
और उस झुलसती हुई सुहागन में भी।


भावनाओ के बवंडर में खो गई
क्योंकि स्वलीन हूँ मैं।


स्याहता की कालिख रिश्तों मे पोत कर,
उम्मीदों का रौद्र चक्रवात,
घुट जाती है संत्रासों की सिसकियाँ।
उर स्थल रौंदते हुए राख हुई अस्थियाँ,
भावनाओं का हुआ द्वन्द्व।


जो दर्प तुमको ख़ुद पर है,
क्यों करते हो, 
गर्व यूँ ही।
मदान्धता के उछाह ने ,
कुचल दी अस्मिता उसकी,
अलाप, राग, झंकार, अवसाद रहित करते परन्तु,
यही मेरे मन को विकृति का आदेश देते और
अट्टहास भरते।


मेरी अजीब आवाज़ें
जो मुझे ही डराती हैं
बेसुरी क्यों है?
ये परिमिति है दूरी की।
बेज़ुबान जिबह की चीत्कार,
ख़ामोशियों में जब चीख़ती हैं।
क्यों नहीं फट जाते कर्णपटल,
कर्णकटु हुआ सघन!


समक्ष होकर भी अदृश्य,
अपने ही अंतर्मन का द्वंद्व
अहसास जिसकी अनुभूति नहीं;
व्यथित मन, आकुल चितवन
निर्मम, नृशंस, हिंसक!


मनोव्यथा है या प्रतिघात
यह पथराई  पुतलियाँ,
हुई भावशून्य,
चेतन ही भाव विहीन।


अंतराल सुरों का नगण्य कर
आस को विश्वास दे,
लक्ष्य प्रत्यक्ष कर,
कोरों की नमी कपोल से पोंछ,
दया के भार को 
व्यथा से उभार कर...


बस एक सवाल!


मैं स्वलीन हूँ.... 
फिर तुम क्यों विलीन हो?

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

नज़्म

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं