अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सवालों के ढेर से....धुँए के छल्ले

रातें हर रोज़ खाली-खाली सी रहने लगी थीं....

जैसे तारे आसमान से अब चिपकते ही ना हों और चाँद की डोरी आकाश से लटकती ही नहीं थी। रात का सन्नाटा जैसे होता ही नहीं था और अँधेरे की कालिख पसरती ही नहीं थी।

दिन जैसे दिन की तरह नहीं होते थे....

सूरज का रथ दौड़ता ही नहीं था और धूप के गोले जैसे उतरते ही नहीं थे। दिन का शोर जैसे चिल्लाता ही नहीं था और रोशनी की पीली खिड़कियाँ खुलती ही नहीं थी....

वो इस अजीब से समय में गुत्थम-गुत्था सवालों के जाल में खोया रहता था....गोया,

ये दीवार क्यों नहीं चलती और चलती होती तो कहाँ तक पहुँच चुकी होती? क्या ये मुझसे तेज़ चल पाती और क्या मेरी तरह तेज़ दौड़ पाती?  मेरी अनुपस्थिति में मेरे स्केट्स पहन कर घर में कोहराम मचा देती या कोने में बैठकर सिगरेट के कश खींचने का मज़ा लेती?  कभी मन करने पर दुष्यंत के शेर पढ़ती या मैक्सिम गोर्की के उपन्यास से जीवन का दर्शन खोजती.... और आखिर में यह सवाल कि....आह,  मैं यह सब क्यों सोच रहा हूँ।

खैर.... ना दिन बदलते थे ना शामें और ना ही रात.....

वो काम पर जाता था पर किसी से बात करने में जैसे उसकी नानी मरती....  आस पास काम करती लड़कियों को देखकर ऊब होने लगती.... और सवालों का क्रम शुरू हो जाता...

क्यों रोज सज-धज के आती हैं?  कितना समय लगाती होंगी?  और आखिर क्यों?  क्या मुटल्ले पांडे को रिझाने के लिए?  या पान की पीक से फुर्सत ना पाने वाले बनवारी से इश्क़ लड़ाने के लिए?  अगर दोनों से नहीं तो इस दफ्तर में तीसरा कौन?  मैं?  मुझे पटाने के लिए?  और अगर हाँ... तो मैं इन्हें देखकर खुश क्यों नहीं होता?  क्यों ये देविका की तरह.... और ओह... देविका का नाम आते ही जैसे उसके सारे सवाल खत्म हो जाते।

ये एक टूटी दास्तान थी... जिसके किसी भी छोर पर पहुँचने से उसके दिन रात,  असली दिन रात जैसे हो जाते...  अभी जैसे नहीं रहते।  सारे सवालों को पंख लग जाते और वे उड़कर उसकी पहुँच से कहीं दूर हो जाते। उस दिन वो हिलोरें लेता घर आता...  कोने में बैठकर पेट की गहराई जितने गहरे सिगरेट के कश खींचता,  अपनी पसंदीदा ग़ज़ल में खो जाता....

कच्ची दीवार हूँ... ठोकर ना लगाना मुझको...

उसकी रूह,  सिर्फ संगीत को महसूस कर पाती,  उसके दिमाग के लिए तो ग़ज़ल के शब्द और संगीत जैसे पहुँच से बहुत परे की चीज हो जाते.....

ऐसे ही कभी अवतार सिंह पाश की कविता के फड़फड़ाते पन्ने पर दिखती चंद लाइनें...

सबसे खतरनाक होता है,

मुर्दा शांति से भर जाना...

ना होना तड़प का,

सब कुछ सहन कर जाना,

घर से जाना काम पर

और काम से लौटकर घर आना...

सबसे खतरनाक होता है सपनों का मर जाना।

ओह....... मार्क्स का अलगाववाद.... हुँह... जैसे उसके मुँह का स्वाद कसैला हो जाता। दिन, एक बार फिर दिन नहीं रहते.... रातें,  रातों की तरह नहीं रहतीं। और सवालों के ढेर एक बार फिर उसके मुँह पर धुँए के छल्ले उड़ाने लगते....

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं