अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

तपस्या का फल है प्रदीप जी का हाइकु संग्रह - ‘परछाइयाँ’

 

समीक्ष्य पुस्तक : परछाइयाँ (हाइकु संग्रह) 
हाइकुकार : प्रदीप कुमार दाश "दीपक"
प्रकाशक : हर्फ प्रकाशन, नई दिल्ली
ISBN : 978-93-87757-24-0 
प्रथम संस्करण : 2018
पुस्तक मूल्य : 200/-
पृष्ठ : 186 

बारह वर्ष की तपस्या का फल है "परछाइयाँ"। यक़ीनन तपस्वी कोई दीपक सा ही व्यक्तित्व हो सकता है। अपने श्रेष्ठ सत्ताईस हिन्दी हाइकु की परछाई को सत्रह भारतीय भाषाओं एवं सात बोलियों में पाठकों तक पहुँचाना निश्चित तौर पर एक दुरुह ही कार्य है जिसे आदरणीय प्रदीप कुमार दाश दीपक जी ने छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जैसे छोटे से शहर के सांकरा में बैठ कर साकार किया। दुरुह इसलिये कि हिंदी या अँग्रेज़ी टंकण तो आसानी से हो जाये मगर देवनागरी से हटकर दूसरी लिपि से जूझना यानी हिमालय रुदन जैसा ही।

बारह वर्षों में 27 हाइकु उसके समर्थन में खड़े सार्थक रेखाचित्र और साथ में विभिन्न भाषा बोलियों के देशभर के साहित्य हस्ताक्षरों को जोड़कर काम करना यानी... शब्द नहीं इस श्रम के लिये।

किस हाइकु पर उँगली रखूँ समझ से परे है।

संसार मौन 
गूँगे का व्याकरण 
पढ़ेगा कौन?

बस नि:शब्द करता 5-7-5 अक्षरों का लाजवाब संयोजन और साथ में देवनागरी में ही अन्य भाषाओं का भावानुवाद... बेहतरीन।

सत्य से साक्षात्कार करता ये हाइकु देखिए -

रखो आईना 
आत्मकथा अपनी 
फिर लिखना।

सीधा-सीधा आत्मकथ्य को बाज़ार में परोसने वालों को ललकारता 5-7-5 का अस्त्र।
मन को हाइकु से जोड़कर लिखे इस हाइकु की बानगी भी देखिये।

आदमी पंक्ति 
मन एक हाइकु 
छंद-प्रकृति।

छोटे से इस काव्य विधान से कितनी बड़ी बात प्रदीप जी ने कर दी। जी बिल्कुल सच है…

शाश्वत सच 
सिक्के के दो पहलू 
जन्म औ मृत्यु।

ज्ञान की कितनी बड़ी बात देखिये -

ज्ञान का सूर 
अज्ञान का अँधेरा 
करता दूर।

बिम्बों के माध्यम से हाइकु को सशक्त बनाकर बख़ूबी प्रस्तुत किया है इस काव्य में। 

धूप की थाली 
बादल मेहमान 
सूरज रोटी।

वैसे ही हाइकु को तीनों दशाओं में उतारने का ये प्रयास -

हँसा अतीत 
रुलाए वर्तमान 
भविष्यत को ।

अश्कों के बदलते स्वरूप को उकेरता ये एक हाइकु -

मुस्कान रोये
ठिठोली कर रहे 
आँसू मुझसे।

अपने हाइकु भंडार से 27 को ही चित्रों के साथ पेश कर उनका देवनागरी लिप्यांतर तत्पश्चात मूल लिपि में भी उनका प्रकाशन यानी 12 वर्षों का एक समग्र प्रयास सफलता की मंज़िल यानी परछाइयाँ तक। निश्चित रूप से यह हाइकु ग्रंथ एक मील का पत्थर साबित होगा "न भूतो ना भविष्यति" ऐसा प्रयास है ये।

सफलता के साथ अनुवादक चिंतकों ने जो समां बाँधा वो अतुलनीय होते हुए अनुकरणीय भी है।

प्रदीप जी ऐसे ही हाइकु और इस परिवार के बाक़ी काव्य स्वरूपों को भी कीर्तिमानों के पथ पर डालकर सृजनकर्ताओं के मनोबल को आसमान की ऊँचाइयाँ छुआने में हमेशा की तरह कटिबद्ध रहेंगे, यही आशा और विश्वास।

 कलेवर ही नहीं तेवर भी लाजवाब है, मोहक मुद्रण, भाषा में प्रवाह, उत्तम प्रकाशन यही है "परछाइयाँ"।

समीक्षक : अविनाश बागड़े 
84, अविशा, जैतवन, शास्त्री ले-आउट,
खामला, नागपुर-440025, (महाराष्ट्र)

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं