ठण्ड
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुशील कुमार शर्मा1 Jan 2020
कुण्डलिया
ठंडा मौसम दे रहा, प्रीत निमंत्रण आज।
घुसो रज़ाई में सभी, छोड़ हाथ के काज।
छोड़ हाथ के काज, खड़ी क्यों हाथ सिकोड़े।
गरम जलेबी संग, तलो तुम आज पकोड़े।
सूरज हुआ निढाल, जलाओ लकड़ी कंडा।
बाँचो पाती नेह, आज मौसम है ठंडा।
सूरज मामा सो गए, ओढ़ रज़ाई आज।
पंछी भी इस ठण्ड में, भूल गए परवाज़।
भूल गए परवाज़, कोहरा जाल बिछाये।
मौसम की ये मार, धूप अब नज़र न आये।
बंद हुए असनान, छुपे सब दारा गामा।
तन में है भूचाल, कहाँ हो सूरज मामा।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
सामाजिक आलेख
- करवा चौथ बनाम सुखी गृहस्थी
- गाँधी के सपनों से कितना दूर कितना पास भारत
- गौरैया तुम लौट आओ
- नब्बे प्रतिशत बनाम पचास प्रतिशत
- नव वर्ष की चुनौतियाँ एवम् साहित्य के दायित्व
- पर्यावरणीय चिंतन
- भारतीय जीवन मूल्य
- माँ नर्मदा की करुण पुकार
- वेदों में नारी की भूमिका
- व्यक्तित्व व आत्मविश्वास
- संकट की घड़ी में हमारे कर्तव्य
- हैलो मैं कोरोना बोल रहा हूँ
कविता
कविता-मुक्तक
लघुकथा
कविता - हाइकु
व्यक्ति चित्र
दोहे
साहित्यिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
कहानी
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य नाटक
किशोर साहित्य कविता
ग़ज़ल
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}