अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

तुलसी के राम

"तुलसी काशी के मंदिर के बाहर बने चबूतरे पर बैठ कर संत रैदास के द्वारा गुनगुनाया जाने वाला भजन गा रहे है -

प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी
जाकी अंग अंग बास समानी।"1

तुलसी के राम और राम के तुलसी। तुलसी को राम की हर एक चीज़ से प्यार है - राम का रूप, स्वरूप, कथा, जीवन, सुख, दुःख। तुलसी अगर कहते हैं कि - होइहै वही जो राम रचि राखा, तो कुछ ग़लत नहीं है। क्योंकि तुलसी के राम की ख़ास बात यही है कि वे सर्वशक्तिमान होते हुए भी मर्यादापुरुषोत्तम हैं। तुलसी का उनपर पूरा भरोसा है।

 तुलसी का मानस आज के समय का आदर्श है। उसमे कई कालजयी तत्व विद्यमान हैं। तुलसी ने अपने राम का साथ कभी नहीं छोड़ा, तो प्रभु ने भी अपने भक्त को निराश नहीं किया।

राष्ट्रपिता बापू ने जिस रामराज्य की कल्पना की थी तुलसी का मानस उसकी आधारशिला है। तुलसी का यह मानस विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ काव्यों में 46वें स्थान पर है। यह भारतीय संस्कृति का प्रतिमान है।

"मानस की रचना हो चुकी है और काशी के अन्य कवि इसका विरोध कर रहे हैं, सब कविगण तत्कालीन महापंडित मधुसूदन स्वरस्वती के पास मानस को लेके जाते है महापंडित आशा के विपरीत कहते हैं कि -

काशी के आनंद वन में तुलसीदास साक्षात् चलता फिरता तुलसी का पौधा है। उसकी काव्य मंजरी बड़ी ही मनोहर है, जिस पर श्रीराम रूपी भँवरा सदैव मँडराता रहता है।"2

यूँ तो तुलसी ने अन्य कई काव्यग्रंथों की रचना भी की पर मानस सबसे लोकप्रिय है। तुलसी का मानस संघर्षों में रचित है।

"काशी के सब कवि बाबा विश्वनाथ के मंदिर में जाकर सबसे ऊपर वेद, फिर शास्त्र फिर पुराण और अंततोगत्वा मानस को सबसे नीचे रखकर द्वार बंद करके चले जाते हैं। सुबह द्वार खोलते ही मानस सबसे ऊपर रखा मिलता है। सब कवि तुलसी की महिमा का जान जाते हैं और उनको नमन करते हैं।"3

तुलसी की एक अन्य प्रमुख कृति है - विनयपत्रिका। तुलसी के जीवन का सार, निचोड़। सबसे प्रौढ़तम काव्य। जैसे जैसे तुलसी के जीवन का अवसान होता है तुलसी का काव्यग्रंथ विनयपत्रिका पूर्ण होता चला जाता है।

तुलसी को अब तक अपने जीवन में राम के दर्शन नहीं प्राप्त हो सके थे, हालाँकि हनुमान उनके स्वप्न में कई बार आ चुके थे और उनके साक्षात् दर्शन का लाभ भी तुलसी उठा चुके थे पर राम के दर्शन दुर्लभ हैं। ऐसे ही किसी को राम नहीं मिलते।

"तुलसी मृत्यु शैय्या पर पड़े हुए हैं, उनके साथी उनको घेरे बैठे हैं। पूरे शरीर पर फोड़े - फुन्सी हैं। और उनमें से मवाद बह रहा है। तुलसी कराह रहे हैं और राम-राम स्वरोच्चारित कर रहे हैं।

गोस्वामी देखतें हैं - राम दरबार सजा हुआ है, सब दिखाई पद रहे हैं पर राम नहीं। तब हनुमान जी मित्र को बताते हैं - तीनों भाइयों को प्रणाम करो, जगदम्बा की चिरौरी करो और प्रभु का स्मरण करो। इधर हनुमान जी राम को बताते हैं, - प्रभु आपका एक अनन्य, अकिंचन, अविरल, अटल सेवक आपके दर्शन का अभिलाषी है। राम के दरबार में विनयपत्रिका लायी जाती है - प्रभु देखते हैं, मुस्कुराते हैं और सही का निशान लगा देते हैं।"4

राम अपने तुलसी को पाकर धन्य हो उठते हैं और तुलसी अपने राम को।

एक भरोसो, एक बल, एक आस - बिस्वास
रामरूप स्वाती जलद, चातक तुलसीदास।

तुलसी जयंती पर गोस्वामीजी को शत शत नमन।

सन्दर्भ -1,2,3 एवं 4 (अमृतलाल नागर के उपन्यास 'मानस का हंस' से)

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

साहित्यिक आलेख

नज़्म

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं