अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

उजाले की तलाश

"पेशेंट की तबियत ज़्यादा सीरयस है रेमेडिसेविर चाहिए जल्दी से," डॉक्टर ने मनोज से कहा।

"पर डॉक्टर वो तो मिल नहीं रहें हैं बहुत मारामारी है, बहुत महँगे हैं। मेरे पास इतने पैसे नहीं है," मनोज ने मजबूरी बताई।

"आगे का आप जानो मैंने वस्तुस्थिति बता दी है, "डॉक्टर जाने लगा।

"डॉक्टर क्या रेमेडिसेविर के बाद मरीज़ बच जाएगा, "मनोज ने कड़ा मन किया।

"कोई गारण्टी नहीं है हम सिर्फ़ प्रयास कर सकते हैं, " डॉक्टर ने मनोज को बड़ी गंभीर नज़रों से देखा और चला गया।

मनोज को समझ में नहीं आ रहा था वो क्या करे उसके पास इतने पैसे थे नहीं कि वो रेमेडिसेविर ब्लैक में ख़रीदे और किसी तरह जुगाड़ लगाकर ख़रीद भी लिए तो उसकी माँ के बचने के बहुत कम आसार हैं लेकिन उसने निश्चय किया कि वो रेमेडिसेविर इंजेक्शन ख़रीदेगा चाहे उसे ख़ुद को ही क्यों न बेचना पड़े।

उसी समय उसे अपना दोस्त रहीम आता दिखा किसी मरीज़ को लेकर आया था मनोज को उदास देख कर बोला, "क्यों मित्र क्या बात है कौन बीमार है।"
"माँ," मनोज के बेबसी में आँसू निकल आये।

"क्या बात है कोई दिक़्क़त है?" रहीम ने उसे दिलासा देते हुए पूछा।

"माँ सीरियस है, डॉक्टर कह रहा है रेमेडिसेविर चाहिए कहाँ से लाऊँ?" मनोज ने सुबकते हुए कहा।

"माँ का ब्लड ग्रुप क्या है?" रहीम ने पूछा।

"ओ पॉज़िटिव," मुकेश ने हैरानी से रहीम को देखा।

"चल मेरे साथ तेरी माँ को तुझसे कोई नहीं छीन सकता," रहीम ने मुकेश की बाँह पकड़ी। 

"मेरा भी ओ पॉज़िटिव ग्रुप है और मैं कोरोना पॉज़िटिव तीन महीने पहले हुआ था मैं प्लाज़्मा दूँगा माँ को; तेरी माँ मेरी माँ है," रहीम मनोज की बाँह पकड़े डॉक्टर की ओर ले जा रहा था।

आधे घंटे बाद रहीम का प्लाज़्मा मनोज की माँ को चढ़ रहा था, मनोज दूर से कृतज्ञता से रहीम को देख रहा था उसे जिस उजाले की तलाश थी वो मिल गया था।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

पाण्डेय सरिता 2021/06/01 06:27 PM

बहुत बढ़िया

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

काव्य नाटक

गीत-नवगीत

कविता

दोहे

लघुकथा

कविता - हाइकु

नाटक

कविता-मुक्तक

वृत्तांत

हाइबुन

पुस्तक समीक्षा

चिन्तन

कविता - क्षणिका

हास्य-व्यंग्य कविता

गीतिका

सामाजिक आलेख

बाल साहित्य कविता

अनूदित कविता

साहित्यिक आलेख

किशोर साहित्य कविता

कहानी

एकांकी

स्मृति लेख

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ग़ज़ल

बाल साहित्य लघुकथा

व्यक्ति चित्र

सिनेमा और साहित्य

किशोर साहित्य नाटक

ललित निबन्ध

विडियो

ऑडियो

उपलब्ध नहीं