अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

उसकी पीड़ा

अब उसकी उम्र लगभग 70 साल है। कुछ महीने ऊपर-नीचे हो सकते हैं। वर्षों बाद कल मिला तो हम स्कूल के दिनों को याद करने लगे। सह-शिक्षण संस्थान होने की वज़ह से हमारे स्कूल में लड़के-लड़कियाँ साथ-साथ पढ़ते थे। उस वक़्त की बेहद रोचक घटनाओं की चर्चा करते हुए यकायक उसके चेहरे पर उदासी छा गई। क्या हुआ पूछने पर वह बोला, "मुझे आज भी वह दिन बहुत पीड़ा पहुँचता है जिस दिन हम सब साथी आठवीं पास कर नौवीं कक्षा में पहुँचे थे और कक्षा अध्यापक हम सबसे परिवार के बारे में जानकारी ले रहा था।"

इतना कहकर वह कुछ सोचने लगा। ऐसा लगा जैसे वह उस पूरे दिन जो कुछ हुआ था, उसे स्पष्ट तौर पर याद करने की कोशिश कर रहा था। मैंने उसकी चुप्पी को तोड़ते हुए पूछा, "क्या हुआ था? " 

वह बोला, "सभी छात्र-छात्राओं का परिचय लेने के बाद कक्षा अध्यापक ने कहा था कि अब वे छात्र खड़े हो जायें जो शिड्यूल कास्ट यानी हरिजन हैं।" 

"फिर?" मैंने सवाल किया। 

वह बोला, "पूरी कक्षा में मेवालाल और मैं, दोनों खड़े हुए थे। दरअसल, आठवीं कक्षा तक सभी छात्र-छात्राओं की फ़ीस माफ़ थी। नौवीं कक्षा से यह सुविधा केवल शिड्यूल कास्ट छात्रों को थी।" वह इतना बोलकर फिर चुप हो गया। 

मैंने सामान्य भाव से पूछा, "लेकिन इसमें पीड़ा वाली क्या बात है?" 

वह रूखे स्वर में बोला, "तुम नहीं समझ सकते क्योंकि तुम तथाकथित ऊँची जात से हो। मुझे आज भी अपने साथी छात्र-छात्राओं की वह विद्रूप मुस्कुराहट याद है जो मेवालाल और मुझे खड़े होते देख उनके चेहरे पर आई थी। उस दिन पहली बार मुझे अपने अलग होने का पता चला था।" 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं