अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

उतरता रंग

उस मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले में किसी संस्था द्वारा महिला सभा आयोजित हुई। सभा में अमीर-ग़रीब सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। सभा शुरू होने से पहले एक अमीर महिला ने दिवाली के दिन महँगा बड़ा टीवी ख़रीदने की बात मौजूद महिलाओं को बताई। सभी ने उसकी बात सुनी, बधाई दी और मिठाई खिलाने को कहा। अमीर महिला ने अपनी अमीरी का बखान करते हुए सभी को घर आकर अपने महँगे टी.वी. पर कार्यक्रम देखने और मिठाई खाने आने का निमंत्रण दिया।

एक ग़रीब महिला ने एक दूसरी ग़रीब महिला की ओर संकेत करते हुए जवाब दिया, "बहनजी, हम लोग ज़रूर आयेंगी। इनके पतिदेव का एक बड़ी टीवी प्रतियोगता के लिए सिलेक्शन हुआ है, उसका दीवाली के दिन प्रसारण होगा। साथ ही मेरे बच्चे का भी डांस प्रतियोगिता में सिलेक्शन हुआ है, उसका भी प्रसारण उसी दिन होगा। दोनों का अगले दिन पुनः प्रसारण भी होगा। आप कहें तो हम दिवाली के दिन ही आ जाते हैं, आपको बधाई देने के साथ हम प्रसारण भी देख लेंगे।"

"हाँ, हाँ! आप सब ज़रूर आइए। देखिये तो हमने कितना सुन्दर टीवी ख़रीदा है। ऐसा टीवी मोहल्ले में किसी के पास नहीं होगा।"

दिवाली वाले दिन सभी महिलाएँ उस अमीर महिला के घर बड़ा और महँगा टीवी देखने के लिए गईं। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, ग़रीब महिला ख़ुशी और उत्साह से मानों अमीर बन गई। सब महिलाएँ उसे बधाइयाँ देने और उसके पति की तारीफ़ करने लगी। तारीफ़ व बधाइयों का यह दौर थमा भी नहीं कि बच्चे के डांस का प्रसारण आरम्भ हो गया।

जहाँ पर टीवी की तारीफ़ होनी थी, वहाँ पर गरीब महिलाओं के पति व बच्चे की तारीफ़ होने लगी। अमीर महिला की मिठाई और ग़रीब महिलाओं को बधाइयाँ, दिवाली के दिन यह अनूठा संयोग था।

अमीर महिला के चेहरे से घमंड का रंग उतरता चला गया।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

स्मृति लेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं