वे दिन बीत गए
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’15 Nov 2020 (अंक: 169, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
जो हँसने-गाने के दिन थे,
इस जीवन के,
वे दिन बीत गए।
किरणों की हर लालपरी का,
हँसना अच्छा था,
सुख से निकल, दुखों में कुछ दिन,
धँसना अच्छा था,
रात-दिनों के ये कठेठ घट,
बिन प्रयोग के,
घट-बढ़ रीत गए।
शब्दों के जिस दरवाज़े पर,
सूरज उगता है,
सूरजमुखियों के आंगन में,
जाकर डुबता है,
बचपन वाले दादी माँ के,
सुखद सुहाने,
हँसमुख गीत गए।
खेल-खेल में हार हुई, दिन
भद्दा लगता था,
बिछी हुई गिट्टी पर सोना,
गद्दा लगता था,
हार-जीतकर, जीत-हारकर,
अँधियारे में,
पाले जीत गए।
जीने की इस भागदौड़ की,
दौड़ अधूरी है,
अंतिम मंज़िल तक जाने की,
साध अँगूरी है,
आँचा-पाँचा करते-करते,
साथ छोड़कर,
मन के मीत गए।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
- अंतहीन टकराहट
- अनगिन बार पिसा है सूरज
- कथ्य पुराना गीत नया है
- कपड़े धोने की मशीन
- करघे का कबीर
- कवि जो कुछ लिखता है
- कहो कबीर!
- कोई साँझ अकेली होती
- कोयल है बोल गई
- कोहरा कोरोनिया है
- खेत पके होंगे गेहूँ के
- घिर रही कोई घटा फिर
- छत पर कपड़े सुखा रही हूँ
- जागो! गाँव बहुत पिछड़े हैं
- टंकी के शहरों में
- निकलेगा हल
- बन्धु बताओ!
- बादलों के बीच सूरज
- बूढ़ा चशमा
- विकट और जनहीन जगह में
- वे दिन बीत गए
- शब्द अपाहिज मौनीबाबा
- शहर में दंगा हुआ है
- संबोधन पद!
- सुख की रोटी
- सुनो बुलावा!
- हाँ! वह लड़की!!
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं