अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विदाई

रोहित उस दिन दोपहर में अपने दोस्त रवि के बेटे के मुंडन संस्कार में गया तो उसे पहली बार पता चला कि रवि की तीन बहनें हैं। दरअसल, जब रोहित रवि के घर पहुँचा तो उस वक़्त उसकी तीन बहनें अपने-अपने पति के साथ वहाँ मौजूद थीं। 

कुछ देर में रोहित को यह अंदाज़ा भी हो गया कि उसके तीन जीजाओं के आर्थिक हालात एक-दूसरे से क़तई अलग हैं। ख़ैर, मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद सभी अतिथियों और परिवार के लोगों ने दोपहर का भोजन किया। कुछ देर बाद मुंडन संस्कार में आए लोग विदा होने लगे। जब अड़ोसी- पड़ोसी सब चले गए तो अब बहनों को विदा करने की बारी आई। 

सबसे पहले रवि के बड़े जीजा अपनी पत्नी के साथ जब घर से निकले तो रवि के परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें वहीं खड़े-खड़े विदा कर दिया। मालूम हुआ कि वे रिक्शे से जायेंगे क्योंकि उनका घर वहाँ से सिर्फ़ दो किलोमीटर दूर है। उसके बाद रवि की मँझली बहन और उसके पति विदा हुए। उन्हें विदा करने घर के लोग घर के मुख्य दरवाज़े तक आए। सामने उसके जीजा की बाइक खड़ी थी। वे दोनों अपने रॉयल एनफ़ील्ड बाइक पर बैठकर रवाना हुए तो अब सभी लोग वापस लौटकर रवि की सबसे छोटी बहन और उसके पति की विदाई में लग गए। इस बार घर के सभी सदस्य उनके साथ घर की चारदीवारी के बाहर खड़ी उनकी सेडान स्विफ्ट डिज़ायर कार तक आए और जब वे कार में बैठ गए तो उनसे तब भी कुछ देर तक बतियाते रहे। उस दिन यह सब देखकर रोहित समझ गया कि घर आए मेहमानों की विदाई के तौर-तरीक़े भी उनकी हैसियत पर निर्भर करते हैं। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं