अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विडम्बना

पार्टी दफ़्तर में मीटिंग चल रही थी। मुद्दा था - आने वाले चुनावों में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की कल एक लंबा रोड मार्च निकाल जायेगा, एक जगह कैंप लगेगा, वहीं पर एक भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा और लोगों को पार्टी की उपलब्धियों और लक्ष्यों से अवगत कराया जायेगा।

अगले दिन पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथ में लिए और कुछ स्वदेशप्रेमी तिरंगे को लिए दुपहिया पर बैठकर ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद! के नारे लगाते हुए चले जा रहे थे। वो अलग बात थी कि ज़िले की आबोहवा को महसूस करने के लिए उनके सर पर हेलमेट न था। दुपहिया, चौपहिया बनी थी। पुलिसिया अफ़सर मौन खड़े थे, क्योंकि प्रतिरोध करने पर उनकी धुनाई या बर्ख़ास्तगी भी हो सकती थी।

थोड़ी ही देर में वे सब आयोजन स्थल पहुँचे।

पार्टी के जिला संयोजक मंच पर से ऊँची आवाज़ में बोले- "हमारी पार्टी आदर्शों और उसूलों को मानने वाली पार्टी है। हम ज़िले में नियम क़ानून स्थापित करेंगे, गुंडाराज मिटायेंगे, ग़रीबी और भ्रष्टाचार यहाँ पैर भी नहीं पसारेंगे। हम शहर में स्वच्छता लायेंगे। आप बस अपना अमूल्य मत देकर पार्टी को विजयी बनायें।"

तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी ज़ोर-शोर से खाद्य सामग्री वितरित की। सब पार्टी की प्रशंसा कर रहे थे।

शाम होते-होते सभी पार्टी कार्यकर्ता एक-एक करके अपने अपने घरों को रवाना हो चुके थे। आयोजन स्थल सूना सा पड़ा था। बस दस-बीस तिरंगे इधर-उधर बिखरे थे, जो दोना-पत्तलों की बाढ़ के कारण धूल-धूसरित हो चुके थे। कुछ ही दूरी पर तीन-चार बच्चे पीठ पर बोरी लटकाये बड़ी तन्मयता से प्लास्टिक के गिलास बीने जा रहे थे। आवारा कुत्ते उनपर भौंक रहे थे।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

साहित्यिक आलेख

नज़्म

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं