अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विपाशा

मैं हूँ ब्यास 
देव भूमि की संतति
पुरा ग्रंथों की विपाशा, अर्जिकिया
ग्रीक लेखकों की हाईफेसिस।

शिवालिक की पहाड़ियों 
रोहतांग दर्रे के
ब्यास कुंड से चलकर
हिमाचल की यात्रा करती
पंजाब तक आती 
पंच आब- पंच नद को
सार्थक कर जाती हूँ ।

चिर युवा थी मैं
ऋग्वेद, बृहद्देवता, महाभारत काल
को भी जिया है मैंने
और आज 
हिमाचल -पंजाब  के विभाजन को भी
देखा, समझा, झेला है।

जीवनदात्री हूँ  मैं
पुत्र शोक संतप्त 
विशिष्ट ऋषि को
पाश मुक्त कर 
मैं विपाशा बनी
और
फिर  महर्षि ब्यास का
नाम ले
ब्यास हो गई।

मेरी अल्हड़ मस्ती
खेतों की प्यास बुझाती है
सिंचाई में रंग जमाती है,
पौंग और पंडोह बाँधों द्वारा 
हर घर जगमगाती है।

मेरे तटों पर बसे हैं 
मनाली से पर्यटन स्थल,
पहाड़ों की वाराणसी 
संत मांडव की धरती 
मंदिरों का शहर-मंडी,
सुजानों  के धर्म, कला, संस्कृति 
से सुसज्जित- सुजानपुर।

सरसराती शीत लहर 
कलकलाता शुद्ध जल 
जलजीवों पर्यटकों को
बाँध-बाँध लेता है 
जीवन शक्ति देता है।

मत करो  मुझे दूषित 
मत बहाओ मुझ में गंदे नाले 
सोडा, साबुन, चीनी मिल का शीरा
शवों  की अस्थियाँ
रहने दो मेरा जल निर्मल 
देखो तो 
मेरा गात श्याम, 
दुर्गन्धित और दुर्बल हो रहा है
रुग्ण हूँ 
मर रही हूँ मैं।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

शोध निबन्ध

पुस्तक समीक्षा

कहानी

रेखाचित्र

यात्रा-संस्मरण

कविता

साहित्यिक आलेख

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं