अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विश्वास के अंकुर

रूप मोहक नहीं है
गन्ध मादक नहीं है
रस उपयोगी नहीं है
फिर, ये विश्वास के पुष्प किस काम के?

क्या केवल रति ही अन्तिम कसौटी है,
जीवन सौन्दर्य के मापदण्ड हेतु?
गन्ध और रस क्या इतने महत्वपूर्ण हैं?
प्राभ भरे, साँस लेते, बचपन से भी ज्यादा?

नहीं।
ये नन्हे साधक अपनी तापस प्रवृत्ति से
कुछ न कुछ तो सार्थक करेंगे ही।
इनकी क्यारी में मानस बालपन को
खुलकर साँस लेने देते हैं
पीड़ित और सशंकित मानवत को
ये फूल ही सिखायेंगे
मानवीय गरिमा के साथ जीने का
अद्‌भुत, अदम्य और आवश्यक पाठ।

एक दूसरे की आँखों में
आँखें डालकर देखने का साहस, और
एक दूसरे के प्रति सहज विश्वास का
सुगम एवं सरल पाठ भी
यही विश्वास के पुष्प पढ़ायेंगे
सजीव, मूर्त रूप में।

इसी सन्दर्भ में, एक बात और
जब हमें ज़रूरत इन विश्वास के पौधों की है
हमारा साध्य भी इन्हीं से जुड़ा है
फिर, सपनों के रूमानी बाग में
आशा के भड़कीले, परन्तु प्राणहीन
बीजों के अंकुरित न हो पाने का
अफ़सोस कैसा? और क्यों?

अरक्षित, असाधारण और अनन्य
विश्वस के अंकुर ही तो
अपने गर्भ में समेटे हैं
भूत का दीर्घ इतिहास
वर्तमान की अदम्य जिजीविषा, और
भविष्य का सम्पूर्ण अस्तित्व।

मानवता, सहेज कर रखो इन्हें तुम
क्योंकि सहज, सामान्य पर दुर्लभ से हैं ये
विश्वास के अंकुर

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं