अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

वो धोती–पगड़ी वाला

निरन्तर गतिशील जीवन, अब लड़खड़ाने लगा।
मात्र दो निवाले को, संघर्ष, मुँह की खाने, की खाने लगा।
चमचमाते रजत अंश नहीं, पसीने के रक्त बिन्दु हैं।
लुढ़क आए कपोलों पर, दु:ख भरे जो सिन्धु हैं।

वातानुकूलन में मदभरे प्यालों को– पीने वाले।
मोल मेरे श्रम का क्या जानो? तुम महलों में जीने वाले।
सभी को जीवन दान किया, मौन– हल ही खींचा सदा।
अपनी भी रोटी न मिली, दरिद्र मैं, अभावों में जीवन कटा।

जीवित रहा एक झोपड़ी में– मौसमी घासों से बनी।
लिपटा, पगड़ी– आधेक मीटर, कृश देह दो मीटर धोती में।
दो रोटी, दो मीटर कपड़े, दो–चार फुट के झोंपड़े में,
कल था– जीवित शव, मृत–भूमि पर लिपटा दो गज कपड़े में।

सोचा था– फावड़ा ले सूखी भूमि पर चलूँगा,
जीवन पथ कुछेक डग और भरूँगा।
जीवन पथ पर; न भाव दिया मुझे,
अन्तत: थके हारे मौन अब पदचाप हुए।

दस रुपये जो बचे थे, बीज और खाद के बाद।
उससे विष भी जब ना मिला, तो खरीदा कुछ ले उधार।
नि:शब्द अब पड़ा हूँ हे प्रिये! शिथिल हो तुम्हारी गोदी में।
चन्द पुरानी पीतल की चूड़ियाँ, तोड़ दोगी तुम खिन्न हो।
मैं तुम्हारा दोषी हूँ, किन्तु न धिक्कारना,
हूँ मैं व्यवस्था के लंगड़ेपन का प्रमाण।
त्याग रहा व्यवस्था की चन्द कौड़ियों में सिमटे प्राण।

ऊँचे–ऊँचे उन काग़ज़ के महलों में,
निमग्न रहने वालों से एक बार तो पूछती है।
मेरी देह–स्थिर, नि:शब्द और व्यथित,
कि वसीयत में अपने बेटे की, क्या लिखूँ मैं?
वही दो मीटर कपड़ा, विष की एक पुडि़या,
या आत्मघाती कर्ज़ का लम्बा–चौड़ा चिठ्ठा।

झकझोरकर मैं पूछता हूँ, तुम निरुत्तर क्यों खड़े हो?
अपने अन्नदाता के शव को रौंदते क्यों चल पड़े हो?
किन्तु, हे महल के स्वामी! तुम इस गर्व में कितना जिओगे,
अन्नदाता मर गया तो, तुम भी स्वयं ही मरोगे।
क्योंकि...
निरन्तर गतिशील जीवन, अब लड़खड़ाने लगा।
सिर्फ़ दो निवालों के लिए, संघर्ष मुँह की खाने लगा।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

Shubhi agarwal 2019/07/07 10:27 AM

Great mam.....too gud

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

दोहे

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं