अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जयशंकर पाण्डेय

बलरामपुर, उ.प्र.,भारत

जन्मतिथि : 18/07/1996
शिक्षा : बी.ए., एम.ए. (जारी)
लेखन विधा : कविता, छंद, कहानी, मोटीवेशनल कोट्स
प्रकाशित पुस्तकें :

"बज्म-ए-हिंद" (साझा काव्य संग्रह) विश्व के सबसे बड़े साझा काव्य संग्रह के रूप में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में दर्ज।
तथा विभिन्न पत्र-~पत्रिकाओं में कृतियों का प्रकाशन होता रहा है जिनके नाम निम्न हैं-
मासिक पत्रिकायें : साहित्यनामा, विचारवीथिका, साहित्य सुषमा- काव्य स्पंदन, साहित्य अर्पण, संगम सवेरा, सच की दस्तक, हिंदी साहित्य सेवा मंच
दैनिक समाचार पत्र : अमर उजाला, वर्तमान अंकुर, हम हिंदुस्तानी (यू०एस०ए०), हरियाणा प्रदीप, विजय दर्पण टाइम्स आदि

बचपन से ही परिवार में धार्मिक व सांस्कृतिक परिवेश होने के कारण तथा मेरे दादाजी (स्व० रामाचार्य पाण्डेय) का मेरे शिक्षा व संस्कारों पर विशेष ध्यान के कारण धीरे- धीरे मेरा रुझान साहित्य की ओर बढ़ा। मेरे दादाश्री व पिताश्री बचपन से ही "श्रीरामचरितमानस", "राधेश्याम रामायण", पढ़ाते तथा फिर लयबद्ध तरीक़े से सुनते तथा घर में पूजास्थल पर विभिन्न स्तुतियों का गायन करने को प्रेरित करते थे। जैसे- हे प्रभु आनंददाता......., माँ शारदा कहाँ तू वीणा बजा रही है़........., हनुमान व शिव चालीसा आदि। तथा घर पर कई पत्रिकायें आने व उनसे अनवरत जुड़े रहने की वजह से साहित्य के प्रति मेरी रुचि अत्यधिक प्रगाढ़ होती गयी।

साथ ही साथ स्कूलों में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए हमें प्रेरित करते रहते थे तथा राष्ट्रीय पर्वों पर देश भक्ति गीत के प्रस्तुति के लिए देश भक्ति गीतों की पुस्तकें मुहैय्या करवाते व उनमें जो गीत सबसे अच्छा लगे उसे प्रस्तुति से पहले हमसे कई बार सुनते। धीरे-धीरे मुझे भी कवितायें पढ़ना व सुनाना बहुत अच्छा लगने लगा। यही सिलसिला चलता रहा तथा मैं लगभग कक्षा-7 या 8 में रहा होऊँगा तब मैंने कुछ पंक्तियाँ लिखी थीं जो अभी भी हमें याद है-

लहर-लहर लहराये तिरंगा
फहर-फहर फहराये तिरंगा
हम बच्चों को बुलाये तिरंगा
शान अपनी दिखाये तिरंगा
मेरे देश का तिरंगा, मेरे देश का तिरंगा

इस तरह माँ वीणापाणि, मेरे दादाजी, माताजी,पिताजी, गुरुजन व समस्त छोटे-बड़ों के स्नेह व शुभाशीष से मेरी लेखनी भी साहित्य सृजन के लिए पिछले एक वर्ष (2018) से प्रयासरत होने लगी तथा अब तक प्रयास जारी है।

लेखक की कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं