अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

तृतीय अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन का आयोजन

संस्था 'क्षितिज' द्वारा तृतीय अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 2021 का आयोजन 26 सितंबर, 2021 रविवार को सुबह 10.00 बजे से श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति, शिवाजी सभागृह इंदौर में किया जा रहा है। इस आयोजन में  कमल चोपड़ा (दिल्ली)  एवं रामकुमार घोटड चुरू को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान, पुरुषोत्तम दुबे को क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान से, ज्योति जैन एवं ‌योगेन्द्रनाथ शुक्ल को लघुकथा समग्र सम्मान से, दिव्या राकेश शर्मा (दिल्ली) एवं अंजू निगम (देहरादून को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों को कुछ विशिष्ट सम्मान प्रदान किए जाएँगे। श्री नरहरि पटेल (क्षितिज मालव गौरव सम्मान), शरद पगारे (क्षितिज समग्र जीवन साहित्यिक अवदान सम्मान) सत्यनारायण व्यास (क्षितिज समग्र जीवन साहित्यिक अवदान सम्मान) से सम्मानित किए जाएँगे। सर्वश्री विकास दवे, गोविंद मूंदड़ा (चेन्नई), राजनारायण बोहरे, नंदकिशोर बर्वे, अर्पण जैन, चरणसिंह अमी, अंतरा करवड़े, डॉ. वसुधा गाडगिल को भी विभिन्न महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। 

इसी अवसर पर 'भाषा सखी' संस्था के द्वारा भी कुछ विशिष्ट सम्मान प्रदान किए जाएँगे ।

यह कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइंस का पूर्ण अनुपालन करते हुए सिर्फ ’आमंत्रित अतिथियों’ के मध्य किया जा रहा है। इस प्रसंग पर लघुकथा से संबंधित कुछ पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा जिसमें क्षितिज संस्था का वार्षिक अंक भी शामिल है।

सम्मान सत्र के बाद तीन विविध सत्रों में क्षितिज संस्था के द्वारा लघुकथा पर महत्वपूर्ण चर्चा के सत्र रखे गए हैं। दिन भर का यह वार्षिक कार्यक्रम पुराने कार्यक्रमों की तरह उसी गरिमा के साथ संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि क्षितिज संस्था इंदौर शहर में वर्ष 1983 से लघुकथा विधा के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है।

दीपक गिरकर
सचिव : क्षितिज इंदौर

हाल ही में

अन्य समाचार