प्रिय मित्रो,
पिछले कुछ अंकों में मैं निरंतर एक ही शिकायत करता आ रहा हूँ - लेखकों द्वारा भेजी जाने वाली रचनाओं की त्रुटियों के बारे में। आप सबको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि इस बार नवोदित लेखकों की जो रचनाएँ मिली हैं, उनमें सही लिखने का प्रयास स्पष्ट झलकता है। एक आशा की किरण दिखायी देने लगी है। इसी को सोचते हुए मन में विचार आया कि निरंतर शिकायत की अपेक्षा कुछ सहायता उपलब्ध करना अधिक उपयुक्त होगा। वैसे तो इंटरनेट पर हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्नों की बहुत सी जानकारी उपलब्ध है - परन्तु खेद का विषय तो यह है कि उनमें भी कुछ त्रुटियाँ है; अंधे को अंधा ही रास्ता दिखा रहा है। इस बार के अंक में देखेंगे कि एक नया स्तंभ इसी उद्देश्य के साथ आरम्भ किया है। अभी उसका शीर्षक कोई "विचारपूर्ण" नहीं है बल्कि सीधा-साधा "लेखन सुधार साधन" रख दिया है। अगर आपको कोई अन्य शीर्षक सूझता है तो अवश्य लिख भेजें - आपका स्वागत होगा!
अभी इस स्तंभ के दो भाग ही हैं। पहला विराम चिह्नों के बारे में और दूसरा हिन्दी व्याकरण के बारे में। क्योंकि बहुत से अन्य हिन्दी प्रेमियों ने पहले से ही इन विषयों पर परिश्रम कर रखा है तो उन्हीं के परिश्रम का लाभ उठाते हुए उनकी वेबसाइट्स के लिंक दिये हैं मैंने। इन पर जायें और वहाँ से सहायता प्राप्त करें। भविष्य में अगर मुझे लेखन सुधार के बारे में इंटरनेट पर कुछ अन्य सामग्री मिली तो अवश्य ही उन्हें भी इसी स्तंभ में सम्मिलित कर लेंगे।
विराम चिह्नों का सही प्रयोग सीखना कठिन नहीं है। वास्तविकता तो यह है कि बचपन में पाठशाला में हम सभी को सही सिखाया-पढ़ाया जाता है, परन्तु जब हम बहुत अधिक बुद्धिमान हो जाते हैं तो अपने नियम स्वयं बना लेते हैं। अब आवश्यकता है वापिस लौट कर उन्हीं पाठों का पुनर्पाठ करने की जिनको पढ़ कर हमने लिखना सीखा था।
स्वयं मुझे अनुभव होता है कि निस्संदेह हिन्दी व्याकरण का प्रयोग तो सही कर रहा हूँ, परन्तु परिभाषाएँ भूल चुका हूँ। यह भी संभव है कि कुछ ऐसा भूल चुका हूँ जो कि मेरे लेखन को बेहतर बना सके। क्योंकि भूल चुका हूँ तो ऐसा क्या है वह भी मालूम नहीं। ऐसे में फिर से लौट कर व्याकरण को पढ़ना ही एकमात्र विकल्प सूझता है। परन्तु मुझे यह भी विश्वास है कि इस बार व्याकरण केवल रटा मार कर परीक्षा में अंक प्राप्त करने के लिए नहीं पढ़ूँगा, अपितु उसे अपने लेखन को सुधारने के लिये पढ़ूँगा।
हिन्दी व्याकरण के मैंने अभी तक तीन स्रोत खोजे हैं - पहला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का है, दूसरा भारतकोश का और तीसरा हिन्दी साहित्य वेबसाइट का। मैं इन तीनों स्रोतों के निर्माताओं का हार्दिक धन्यवाद करता हूँ। बंधुओ, जो भी लोग इंटरनेट पर हिन्दी के साधन जुटा रहे हैं, वह चाहे व्यवसायिक हों या अव्यवसायिक हमें उनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए, क्योंकि उनका परिश्रम हम सभी हिन्दी प्रेमियों के लिए लाभदायक है।
इस बार के अंक से कि आलेख स्तंभ में हिन्दी आलेखों में सामाजिक पक्ष को छूने वाले आलेख भी प्रकाशित करने आरम्भ किए हैं। हालाँकि इन्हें आप "साहित्यिक" तो नहीं कह सकते परन्तु यह हिन्दी की आलेख विधा का ही तो एक अंग हैं - इसलिए साहित्य कुंज में इनका प्रकाशित होना आवश्यक हो जाता है। अब यह मेरा दायित्व है कि यह आलेख स्तरीय हों, भाषा उचित हो और विषय ज्ञानवर्धक और सबका हित करने वाले हों।
डॉ. शैलजा सक्सेना ने अपनी आलेख शृंखला में इस अंक से कैनेडा के लेखकों का परिचय महाकवि हरिशंकर आदेश जी से आरम्भ किया है। आदेश जी का कुछ साहित्य साहित्य कुंज पर उपलब्ध है। मुख्य पृष्ठ पर उनका महाकाव्य शकुन्तला फिर से यूनिकोड में आरम्भ किया है। पहले साहित्य कुंज के लिए मैंने st01web फ़ाँट बनाया था। उसकी को अब यूनिकोड में परिवर्तित करके प्रकाशित कर रहा हूँ। इसी महाकाव्य को पढ़ कर मैं फिर से हिन्दी सीखा हूँ। हालाँकि नई पीढ़ी ऐसे गंभीर साहित्य से दूर भागती है परन्तु ऐसे साहित्य को पढ़ना और फिर मनन करना अनिवार्य है। चाहे आप अतुकांत लिखते हों परन्तु छंद ज्ञान से आपके लेखन में अवश्य निखार आएगा। महाकाव्य शकुंतला में आदेश जी ने विभिन्न छंदों का उपयोग किया है। इससे काव्य पाठ में विविधतता बनी रहती है और रुचिकर लगता है। आशा है कि आप सभी इसे निरंतर पढ़ते रहेंगे।
- सादर
सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2024
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार