प्रिय मित्रो,
साहित्य कुञ्ज का अप्रैल मास का पहला अंक आपके सामने है। आशा है कि आपके मन को भाएगा। "पहला अंक" कहते हुए बहुत से मिले-जुले भाव मन में उठ रहे हैं - कारण यह है कि बहुत दिनों से साहित्य कुञ्ज को फिर से पाक्षिक पत्रिका के रूप में प्रकाशित करने की इच्छा थी। अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक व्यस्तताओं और कुछ तकनीकी कारणों से मेरे हाथ बँधे थे। अब नई वेबसाईट के बनते ही तकनीकी पक्ष से सक्षम हूँ कि साहित्य कुञ्ज को पुनः पाक्षिक कर सकूँ। इस अंक में अधिकतर रचनाएँ "टैस्ट सर्वर" पर अपलोड की हैं, हो सकता है कि कोई रुकावट आए, जिसके लिए अभी से आपसे क्षमा माँग रहा हूँ, परन्तु नई वेबसाइट को मूर्त रूप में देखने का लोभ भी संवरण नहीं कर पा रहा।
पाक्षिक पत्रिका बना देने से, जानता हूँ कि मेरा दायित्व बढ़ जाएगा। मेरे मित्र, अखिल भण्डारी (साहित्य कुञ्ज में शायरी स्तम्भ के संपादक) प्रायः कहते हैं, “सुमन जी, नियमित समय पर पत्रिका प्रकाशन का एक अनलिखा अनुबंध पाठक और प्रकाशक में होता है, इसमें कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए।" मैं उनके इस कथन से शत-प्रतिशत सहमत हूँ। साहित्य कुञ्ज को पाक्षिक पत्रिका बनाने के दायित्व की गंभीरता को अच्छी तरह समझता हूँ।
अब प्रश्न है कि क्यों पाक्षिक बनाना चाहता हूँ यह वेबसाइट। इसके कई कारण हैं। पहला तो एक सम्पर्क सेतु मानसिक स्तर पर पाठकों के साथ पत्रिका का महीने के आरम्भ में बनता है वह महीने के अंत तक आते-आते ढीला होने लगता है। दूसरा कारण है पाठकों के दृष्टिकोण से; उन्हें एक महीने के लिए पर्याप्त पाठ्य सामग्री नहीं मिल पाती। तीसरा कारण लेखक के पक्ष का है। कोई भी लेखक अपनी रचना को प्रकाशन के लिए भेजने के बाद उसके प्रकाशित रूप को देखने के लिए उत्सुक रहता है और अपनी रचना पर पाठकों की प्रतिक्रिया भी जानना चाहता है। अंतिम कारण मेरी चाहत का है - मैं साहित्य कुंज में लम्बी कहानियाँ, लघु उपन्यास इत्यादि भी प्रकाशित करना चाहता हूँ। एडगर ऐलन पो, जिन्हें अँग्रेज़ी साहित्य में शॉर्ट स्टोरीज़ का पिता माना जाता है, के अनुसार, “कहानी उतनी ही लम्बी होनी चाहिए जितनी एक पाठक एक ही बैठक में पढ़ ले"। अब उन लम्बी कहानियों का क्या करें जो उपन्यास बन नहीं सकती और एडगर ऐलन पो के साँचे में ढल नहीं सकतीं। इसका विकल्प धारावाहिक प्रकाशन है। परन्तु पाठक के लिए प्रतीक्षा का अंतराल अगर बहुत लम्बा हो जाए तो विचार शृंखला टूट जाती है। अगली किश्त पढ़ने से पहले पाठक को न केवल पिछली किश्त का अंतिम भाग याद करना पड़ता है बल्कि, कई बार रचना से उत्पन्न हुए मनोभाव भी लुप्त हो जाते हैं। हालाँकि पंद्रह दिनों का अंतराल भी कम नहीं होता परन्तु प्रकाशन के व्यवहारिक पक्ष को देखते हुए यह समझौता तो करना ही पड़ता है।
इस अंक में आप कई युवा लेखकों की रचनाओं को पढ़ेंगे। हालाँकि उनके लेखन शिल्प और कला पक्ष में आपको कुछ न्यूनता अनुभव हो सकती है परन्तु उनके विचारों में नवीनता है और पुराने विषयों को अपने विचारों को प्रकट करने का अंदाज़ नया है। साहित्य कुञ्ज में मैं हमेशा से ही नए लेखकों को प्रोत्साहित करता रहा हूँ। हालाँकि कई बार मुझे सलाह भी दी गई है और मेरी आलोचना भी की गई है कि मैं नए लेखकों के लिए एक अलग स्तम्भ क्यों नहीं बना देता? मैं इस विचार से सहमत नहीं हूँ। अगर कोई दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अच्छी (लगभग अच्छी) कविता लिखता है और साहित्य कुञ्ज में अच्छे लेखकों के साथ प्रकाशित होता है तो सोचिए उसको कितना प्रोत्साहन मिलेगा। इतना ही नहीं जब वह अपनी प्रकाशित रचना को अपने मित्रों, अध्यापकों और अपने परिवारजनों को दिखायेगा तो वह कितना गर्व अनुभव करेगा। हो सकता है कि वह इन लोगों के मन में साहित्य के प्रति अनुराग को जागृत कर दे। दीप से दीप जले…!
इन नई पौध के लेखकों के साथ संपादक के रूप में मेरे अनुभव भी बहुत सार्थक हैं क्योंकि यह मेरी बात सुनते हैं, सीखने के लिए आतुर हैं, अपनी आलोचना सुनने में इन्हें बुरा नहीं लगता। अपने लेखन के स्तर को ऊँचा उठाने की चाह है इनके मनों में। गीली माटी को मूर्ति रूप देने में, उसे सुन्दर बनाने का सन्तोष मुझे बाध्य करता है कि मैं संपादन की परिपाटी से हट कर इनका मार्गदर्शन करूँ। इन लेखकों से निरन्तर संपर्क बनाए रखूँ। यह भी सच है कि कुछ ऐसे भी नए लेखक मिलते हैं, जो फ़ेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों पर वाह-वाह लूट कर भ्रमित हो जाते हैं कि उनका लेखन इतना स्तरीय है कि उनकी आलोचना करना उनके व्यक्तित्व पर आक्रमण है। यह भी देखता हूँ कि जिस रचना को मैंने या अखिल भण्डारी जी ने सुधारने की सलाह दी, लेखक ने उसे सुधारने की बजाय किसी अन्य वेबसाइट पर ज्यों की त्यों प्रकाशित करवा दिया और तथाकथित संपादक ने प्रकाशित भी कर दिया। मेरी क्या प्रतिक्रिया होगी? बस मुस्कुरा देता हूँ… और अपनी मित्र भुवनेश्वरी पाण्डे जी बात याद करके "लोगों के पास चाहे कुछ न हो पर दर्प अवश्य होता है"। इस प्रक्रिया में अगर किसीकी हानि होती है तो वह साहित्य की और हिन्दी भाषा की। विडम्बना है कि जो लोग हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होने चाहिएँ, वही लोग एक ऐसा लेखक वर्ग बना रहे हैं, जिन्हें न तो अच्छा साहित्य समझने की उत्कंठा है और न ही भाषा को समझने-जानने की।
- सादर
सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2024
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार