मार्च, 2019
प्रिय मित्रो,
इस बार साहित्य कुञ्ज परिवर्तन काल का अंक है। जैसा कि मैंने अपने एक संपादकीय में साहित्य कुञ्ज की नई आधुनिक वेबसाइट के निर्माण के बारे में लिखा था; वह स्वप्न अब साकार हो रहा है। इस अंक में नए लेखकों के फ़ोल्डर नई वेबसाइट पर बने हैं और पुराने लेखकों के फ़ोल्डर भी स्थानांतरित हो रहे हैं। कुछ लेखकों की नई रचनाएँ नई वेबसाइट पर खुलेंगी तो उनका फ़ोल्डर लगभग खाली दिखाई देगा जो कि अगले कुछ सप्ताहों में उनकी सारी रचनाओं को दिखाने लगेगा। वेबसाइट का होमपेज अभी बना नहीं है। उस पर कुछ परीक्षण के लिए पुरानी रचनाएँ लगी हुई हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका उद्देश्य भी बता रहा हूँ।
प्रायः होता है कि पूरी वेबसाइट बन जाने के बाद ही वह लोकार्पित की जाती है। परन्तु मैं ऐसा नहीं कर रहा क्योंकि मैं वेबसाइट निर्माण में आप लोगों के सुझाव चाहता हूँ। जो कुछ भी संभव होगा और व्यवहारिक होगा उस को अपना लिया जाएगा।
वेबसाइट में वीडियो और ऑडियो का भी प्रावधान है। अगर आप लोग चाहेंगे और आप लोगों का सहयोग मिलेगा तो यह स्तम्भ निरंतर चलेंगे। क्योंकि आधुनिक तकनीकी के कारण समय कि बचत होगी इसलिए संभावना है कि साहित्य कुञ्ज मासिक से पाक्षिक हो जाए। अगर आप लोगों का सहयोग बना रहा तो साप्ताहिक होने की भी संभावना है। इसके लिए मुझे और अनुशासित ढंग से काम करना होगा और लेखकों के लिए भी कुछ नियम बदलने होंगे।
मेरा अधिकतर समय टाईपिंग की ग़लतियों को निकालने, कृतिदेव, चाण्क्य इत्यादि फ़ांट से यूनिकोड फ़ांट में रचनाओं को बदलने में लगता है। अगले अंक से मैं यह प्रथा बन्द कर रहा हूँ। कृतिदेव में भेजी गई रचनाएँ स्वीकार नहीं की जाएँगी। यूनिकोड को प्रचलित हुए लगभग दस वर्ष बीत चुके हैं। अब समय आ गया है कि अगर आपने रचना इंटरनेट पर प्रकाशित करवानी है तो उसे आपको ही यूनिकोड में परिवर्तित करना होगा और परिवर्तन प्रक्रिया में आई ग़लतियों को संशोधित करना होगा। ऐसा न होने पर रचना को अस्वीकार कर दिया जाएगा। अगर यूनिकोड की रचना में अधिक ग़लतियाँ होंगी तो भी रचना को लौटा दिया जाएगा।
साहित्य कुञ्ज के पुराने पाठक जानते हैं कि हर अंक में कम लगभग छह शोध निबन्ध प्रकाशित करता था। इस बार के अंक में केवल दो हैं, क्योंकि इनमें एक-दो टाईपिंग की ग़लतियों के अतिरिक्त कोई त्रुटि नहीं थी। एक रहस्यमयी तथ्य तो यह है कि शोधार्थियों के निबन्ध प्राध्यापकों के निबन्धों की अपेक्षाकृत अधिक शुद्ध होते हैं।
लेखकों को विरामचिह्नों का भी उचित प्रयोग करना सीखना होगा। इसके बारे में कई बार लिख चुका हूँ और साहित्य कुञ्ज में इस जानकारी के लिंक भी दे रहा हूँ।
शायरी स्तम्भ का संपादन अखिल भंडारी जी कर रहे हैं, क्योंकि ग़ज़ल विधा के वह ज्ञाता हैं। मैं इस विधा को नहीं जानता इसलिए पहले मैं ग़लत-सलत रचनाएँ प्रकाशित करता रहा हूँ। अखिल जी उन लेखकों की सहायता करने के लिए तत्पर हैं जो स्वयं अपनी ग़ज़ल लेखन कला को निखारने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ अंकों से केवल शुद्ध ग़ज़लें की प्रकाशित हो रही हैं। कुछ रचनाएँ ग़ज़लनुमा तो होती हैं पर किसी बहर पर खरी नहीं उतरतीं। उनका ले-आउट बदल कर उन्हें नज़्म की तरह प्रकाशित किया जा सकता है पर उसे ग़ज़ल कभी नहीं कहा जा सकता। यही बात हिन्दी के दोहों, हाइकु, तांका, चोका, माहिया इत्यादि छन्दों पर भी लागू होती है। अगर आप किसी छन्द में लिख रहे हैं तो उसके नियमों का पालन भी करें।
अंत में मैं 21Gfox.Ca के मालिक श्री स्टैनले परेरा और साहित्य कुञ्ज के निर्माता सॉफ़्टवेयर इंजीनियर श्री विपन सिंह का हार्दिक धन्यवाद कर रह हूँ कि वह नाममात्र की लागत से यह वेबसाइट बना रहे हैं। परन्तु मैं अपने कंधों पर चढ़े इस ऋण से मुक्त होना चाहता हूँ और वेबसाइट में गूगल के विज्ञापनों का प्रावधान रख रहा हूँ। अपने अनुभव से जानता हूँ कि तकनीकी निरन्तर बदलती है और इसके साथ क़दम मिला कर चलने के लिए निरन्तर पैसे की ज़रूरत भी बनी रहेगी।
आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
सादर -
सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2024
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार