प्रिय मित्रो,
गत दिनों से कई उलझे से प्रश्न मन में उठ रहे हैं हिन्दी साहित्य को लेकर। इन्हीं उलझे विचारों को आपके समक्ष रखते हुए प्रतिक्रिया की आशा भी कर रहा हूँ। क्योंकि १९७३ से कैनेडा में आवास के कारण यह स्वाभाविक है कि प्रत्येक वस्तुस्थिति को पश्चिमी परिप्रेक्ष्य में देखता हूँ। क्या यह करना उचित है? पहला प्रश्न तो यही है। मेरा मानना है कि इंटरनेट के प्रभावस्वरूप विश्वग्राम की कल्पना अब कल्पना नहीं रही है। विचारों का आदान-प्रदान, संस्कृतियों का आपस में घुल-मिल जाना बहुत तीव्र गति से हो रहा है। इसकी गति को कम करना या रोक पाना असंभव है। हम लेखक लोग प्रायः अपनी शक्ति को अधिक आँकते हुए युग की दिशा को बदलने की बात करते हैं, परन्तु ऐसा कभी हुआ है क्या? लेखक मात्र साक्षी है युग का और युगीन भोगे हुए अनुभवों को पन्नों पर उकेरता है। यह लेखक की अपनी इच्छा है कि वह अपने सुखद अनुभवों से जन्मे आशाजनक साहित्य को पाठकों के समक्ष रखे या केवल समाज की बुराइयों को देखते हुए निराशाजनक साहित्य सृजन करे। एक मध्य मार्ग भी है जो बुराइयों का बखान करने के साथ समाधान भी सुझाता है। क्या यह युग परिवर्तन के लिए पर्याप्त होता है? यद्यपि यह साहित्य युग परिवर्तित करने में चाहे अक्षम रहे परन्तु युग को सुधारने की बीज पाठकों के मानसिकता में अवश्य बोने में सफल होता है।
अगर संस्कृतियाँ घुल-मिल रही हैं तो हमारा यह दायित्व है कि हम पश्चिमी संस्कृति को सूक्ष्मता से समझें और उसकी केवल निन्दा ही न करें बल्कि उसके अच्छे गुणों को अपनाने का भी प्रयास करें।
जानता हूँ कि बहुत से भारतीय विद्वान इसी तुलना पर ही आस्तीन चढ़ाते दिखाई देते हैं। "भारतीय संस्कृति महान है, भारत जगद्गुरु है" इत्यादि के आदर्श-वाक्यों से उनकी बातचीत आरम्भ होती है और वहीं पर समाप्त भी हो जाती है। हम लोग भूतकाल में कभी भी, कहीं भी नहीं जी सकते। वर्तमान को समझते हुए हमें भविष्य के लिये मनन करना आवश्यक है और उसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना भी।
दूसरा प्रश्न मेरे मन में यह उठता है कि हिन्दी का लेखक अंग्रेज़ी भाषा के लेखक की तुलना में अपनी पुस्तकें क्यों नहीं बेच पाता। प्रकाशक तो पुस्तकें बेचता है; उसका व्यवसाय है, परन्तु क्या लेखक को उचित अंश मिलता है? हो सकता है कि स्थापित लेखकों को उचित हिस्सा मिलता हो परन्तु वह हैं ही कितने? अगर साहित्य से धनोपार्जन नहीं होगा तो लेखक रोज़ी-रोटी के संघर्ष में उलझ कर लेखनी को ताक पर रख देता है। और बहुत सा उतकृष्ट साहित्य जीवनयापन की चक्की में पिस कर रह जाता है।
पश्चिमी देशों में अक्सर लोग उपन्यास या अन्य पुस्तकें पढ़ते दिखाई देते हैं, चाहे वह खरीदी हुई हों या पुस्तकालयों की हों – पढ़ते अवश्य हैं। यह भी नहीं है कि बुद्धिजीव वर्ग ही पाठक है। हर वर्ग और क्षेत्र के लोग पाठक हैं। इसी चलन की वज़ह से पुस्तकें बिकती हैं और ख़ूब बिकती हैं, और लेखक को इससे आय भी होती है। तीसरा प्रश्न उठता है कि ऐसा क्या है इस समाज में कि पुस्तकें पढ़ी जाती हैं? भारत में इससे विपरीत धारा चल रही है – युवा वर्ग मनोरंजन के लिए पढ़ने से कोसों दूर होता जा रहा है। इसकी दोषी शिक्षा प्रणाली है। मैं पूरे पश्चिमी जगत की बात न करते हुए केवल कैनेडा की ही बात करूँगा। इस देश में स्कूल के आरम्भिक वर्षों से ही बच्चों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त, अन्य मनोरंजक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रायः स्कूल के काम में उन्हें "बुक रिपोर्ट" लिखने का काम दिया जाता है। यह काम उसी कक्षा से आरम्भ हो जाता है जिस कक्षा से बच्चे पढ़ना सीख चुके होते हैं यानी कि ग्रेड दो-तीन से ही। अब आप ही सोच कर देखिये कि उस उम्र के बच्चे यानी आठ-नौ साल के बच्चे को प्रोत्साहित किया जाता है कि वह बच्चों के लिए लिखे गए उपन्यास पढ़े, उन के बारे में सोचे और अपने शब्दों में रिपोर्ट लिखे। क्या ऐसा भारत में होता है, या यह संभव है? यहाँ यह पुस्तकें बच्चों को खरीदनी नहीं पड़तीं बल्कि वह पुस्तकालय में जाकर स्वयं "इशु" करवाते हैं। यानी परोक्ष ढंग से उन्हें पुस्तकालय जाने की आदत भी डाली जाती है। सुविधा के लिए विद्यार्थियों को चुने हुए उपन्यासों की सूची दी जाती है और स्थानीय पुस्तकालय भी उन उपन्यासों को प्रचुर मात्रा में रखते हैं। ऐसी व्यवस्था द्वारा शिक्षित बच्चे अवश्य ही प्रबुद्ध पाठक बन जाते हैं, और जीवन भर पुस्तक को मनोरंजन का साधन मानते हुए खरीदते भी हैं और पढ़ते भी हैं।
मुझे इस समय याद आ रहे हैं मेरी चौथी कक्षा के अध्यापक। नाम तो याद नहीं आ रहा परन्तु उनका चेहरा सामने है। वह हर रोज़ अंतिम दो पीरियड कहानियों को पढ़ने के लिए देते थे। छोटी-छोटी पंजाबी की कहानियों की किताबों का उनका अपना व्यक्तिगत पुस्तकालय था। यह पुस्तकें विद्यार्थी घर भी ले जा सकते थे। हमें दोपहर की छुट्टी के बाद, अखबार के कागज़ से कवर चढ़ी पुस्तकों की प्रतीक्षा रहती थी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि उन दिनों अध्यापकों के वेतन बहुत कम थे – कठिनाई से ही जीवनयापन हो पाता था। उस समय तो समझ नहीं थी परन्तु अब सोचता हूँ कि ऐसी आर्थिक अवस्था में बच्चों के लिए पुस्तकों को अपनी जेब से खरीदना और इतना समर्पित होना शिक्षा के प्रति! अब मेरा मस्तक श्रद्धा से झुक जाता है। उनको याद केवल इसलिए कर रहा हूँ कि इस पद्धति को अपनाने के लिए सरकारी धनपोषण की कोई आवश्यकता नहीं है। आज भारत एक समृद्ध देश है – स्थानीय उद्योगपति, व्यवसायी लोग ऐसे पुस्तकालयों की स्थापना आसानी से कर सकते हैं। आवश्यकता है केवल संकल्प की।
– सस्नेह
सुमन कुमार घई
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
2024
2023
- टीवी सीरियलों में गाली-गलौज सामान्य क्यों?
- समीप का इतिहास भी भुला दिया जाए तो दोषी कौन?
- क्या युद्ध मात्र दर्शन और आध्यात्मिक विचारों का है?
- क्या आदर्शवाद मूर्खता का पर्याय है?
- दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- मुर्गी पहले कि अंडा
- विदेशों में हिन्दी साहित्य सृजन की आशा की एक संभावित…
- जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत नहीं बदलने चाहिएँ
- संभावना में ही भविष्य निहित है
- ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- प्रवासी लेखक और असमंजस के बादल
- वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित नहीं होंगे!
- कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं बना सकती
- मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता के दंभ में जीता है
- मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी सिनेमा
- पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित ‘साहित्यिक’ मजमेबाज़ी
- गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी में कैसे लिखूँ?
- मेरे पाँच पड़ोसी
- हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- आने वाले वर्ष में हमारी छाया हमारे पीछे रहे, सामने…
- अरुण बर्मन नहीं रहे
2022
- अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही…
- आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ हैं!
- हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण नहीं है कि हमें अशिष्ट…
- देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- भारत में प्रकाशन अभी पाषाण युग में
- बहस: एक स्वस्थ मानसिकता, विचार-शीलता और लेखकीय धर्म
- हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी में अनुवाद का महत्त्व
- आपके सपनों की भाषा ही जीवित रहती है
- पेड़ कटने का संताप
- सम्मानित भारत में ही हम सबका सम्मान
- अगर विषय मिल जाता तो न जाने . . .!
- बात शायद दृष्टिकोण की है
- साहित्य और भाषा सुरिक्षित हाथों में है!
- राजनीति और साहित्य
- कितने समान हैं हम!
- ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना के घोडे़
- भारत में एक ईमानदार फ़िल्म क्या बनी . . .!
- कितना मासूम होता है बचपन, कितनी ख़ुशी बाँटता है बचपन
- बसंत अब लौट भी आओ
- अजीब था आज का दिन!
- कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक प्रवासी साहित्य सहयात्री
- नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं हैं?
2021
- आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण रचनाओं की
- नींव नहीं बदली जाती
- सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी साहित्य में महत्व
- क्या इसकी आवश्यकता है?
- धैर्य की कसौटी
- दशहरे और दीवाली की यादें
- हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- विमर्शों की उलझी राहें
- रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट या सोशल मीडिया के मंच?
- सामान्य के बदलते स्वरूप
- लेखक की स्वतन्त्रता
- साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के साहित्य जगत में एक ख़ालीपन
- मानवीय मूल्यों का निकष आपदा ही होती है
- शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की सीमा
- साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों के पीछे जन्मता साहित्य
- समीक्षक और सम्पादक
- आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास की और संगठित होने…
- अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही…
- राजनीति और साहित्य का दायित्व
- फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य की पुस्तकें क्यों…
- स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि प्रो. हरिशंकर आदेश जी
- सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’ फ़िल्म
2020
- यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं हो सकता
- क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल का सूर्य
- शोषित कौन और शोषक कौन?
- पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप समूह आरम्भ
- साहित्य का यक्ष प्रश्न – आदर्श का आदर्श क्या है?
- साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- केवल अच्छा विचार और अच्छी अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं
- यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत भी!
- हिन्दी साहित्य को भविष्य में ले जाने वाले सक्षम कंधे
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 2
- पहले मुर्गी या अण्डा?
- कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम सिंड्रम
- अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी शब्दावलि - 1
- लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी और संरक्षक
- यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने की भूख का सकारात्मक पक्ष
- एक विषम साहित्यिक समस्या की चर्चा
- अजीब परिस्थितियों में जी रहे हैं हम लोग
- आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा हैं
- हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत लौटना
- वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम और गुरु अर्जुन देव जी…
- सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- काठ की हाँड़ी केवल एक बार ही चढ़ती है
2019
- नए लेखकों का मार्गदर्शन : सम्पादक का धर्म
- मेरी जीवन यात्रा : तब से अब तक
- फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम या ’छुट्टा साँड़’
- पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम क्यों
- हिन्दी साहित्य की दशा इतनी भी बुरी नहीं है!
- बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- भाषण देने वालों को भाषण देने दें
- कितना मीठा है यह अहसास
- स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- साहित्य कुञ्ज में ’किशोर साहित्य’ और ’अपनी बात’ आरम्भ
- कैनेडा में हिन्दी साहित्य के प्रति आशा की फूटती किरण
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - दूध का जला...
- भारतेत्तर साहित्य सृजन की चुनौतियाँ - उत्तरी अमेरिका के संदर्भ में
- हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- साहित्य को विमर्शों में उलझाती साहित्य सत्ता
- एक शब्द – किसी अँचल में प्यार की अभिव्यक्ति तो किसी में गाली
- विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी साहित्य
- साहित्य कुञ्ज एक बार फिर से पाक्षिक
- साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और हिन्दी व्याकरण
- चिंता का विषय - सम्मान और उपाधियाँ
2018
2017
2016
- सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम तैयार है
- हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद और पुस्तक बाज़ार.कॉम
- पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के विभिन्न माध्यम
- लघुकथा की त्रासदी
- हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- मेरी प्राथमिकतायें
- हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने का दायित्व
- अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों होता है?
- भाषा में शिष्टता
- साहित्य का व्यवसाय
- उलझे से विचार