अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

संपन्नता की असमानता

 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ताजपोशी तीसरे पाँच साला कार्यकाल में करने हेतु चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ज़ोर-शोर से तैयारियाँ की थीं। उन्हें चीनी तानाशाह माओ की तरह युगपुरुष साबित करने व उससे आगे मंदी के समय में भी आर्थिक विकास सफलता पूर्वक करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ये बताने की कोशिश की गयी कि उन्होंने चीन को विश्व की नम्बर एक आर्थिक ताक़त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

कम्युनिस्ट पार्टी ने एक नया जुमला गढ़ लिया है कि अब वे ‘संपन्नता की असमानता’ दूर करने के लिये काम करेंगे। वाह जनाब क्या शानदार तरीक़े से आप आम जनता की आँखों में धूल झोंकेंगे! यानी जनता यह सोच ही नहीं पाये कि वह ग़रीब या पिछड़ी है। आप मानक ही तय कर रहे हो कि कौन ज़्यादा संपन्न है और कौन कम। सबके सब इसी में उलझ कर रह जायेंगे। वहाँ फिर मीडिया भी सरकार द्वारा नियंत्रित है। फ़ेसबुक का कोई फ़ेस वहाँ नहीं है। व्हाटसऐप के बारे में तो वे कह सकते हैं कि ‘व्हाटस् दैट’। ट्वीटर क्या कोई नया वेरायटी का मीटर है? 

ग्लोबल टाइम्स वहाँ का सरकार द्वारा नियंत्रित प्रमुख अख़बार है। वह नाम भर का ग्लोबल है, लेकिन किसी लोकल अख़बार से भी गया-बीता है। वहाँ स्वतंत्र लेखन का, सरकार की आलोचना का का कोई स्कोप ही नहीं है। 

गलवान घाटी में कितने चीनी सैनिकों को भारतीय बहादुरों ने यमलोक की सैर करवाई। इसका ब्योरा आज तक नहीं देकर यह कितना बुज़दिल है इसका वेलिडेशन कर दिया है। गलवान झड़प के समय उल्टे यह भारत को पाठ पढ़ा रहा था कि भारत को ज़्यादा इस मामले में बयानबाज़ी करने की ज़रूरत नहीं है। उसे ध्यान रखना चाहिये कि उसका देश कितना नाज़ुक है। 

कहा जा रहा है कि अब शी के ख़िलाफ़ किसी का चाहे वह ‘शी’ हो या ‘ही’ लिखना भी अपराध हो जायेगा। माओ की फिलॉसफी कि ’पावर कमस् आऊट ऑफ़ अ बैरल ऑफ़ गन’ को भी लगता है कि शी ने अंदर ही अंदर आत्मसात किया हुआ है अपने दस लाख विरोधियों को भ्रष्टाचार के नाम पर किनारे कर दिया। कभी वह लद्दाख, तो कभी अरुणाचल तो कभी सिक्किम तो कभी किसी नये मोर्चे से घुसने की कोशिश करता ही रहता है। अपने सारे पडो़सियों की सीमा में घुसपैठ करना या हवाई सीमा में घुसना एक प्रिय शग़ल है। जब अतिक्रमण व घुसपैठ के सम्बन्ध में द्विपक्षीय वार्ता चल रही हो तो उसी समय वह सीमा पर अतिक्रमण व घुसपैठ की भी कोशिश करता है। मुँह में राम बग़ल में छुरी की नीति पर चलता है वह। 

अब ऐसा देश एक नया फ़ितूर अपने यहाँ ’संपन्नता की असमानता’ के अभियान के तौर पर शुरू कर रहा है। हाँ, इसने इसकी शुरूआत -जाने अनजाने जा मैक, जो वहाँ का सबसे बड़ा उद्योगपति है, उसके माध्यम से लगता है पहले ही शुरू कर दी संपन्नता की असमानता मिटाने की। उसने, कई महीने उन्हें ग़ायब रहने व फिर सार्वजनिक रूप से चीनी सरकार की तारीफ़ करने के लिये मजबूर किया। संपन्नता की असमानता को ख़त्म करने के बहाने वह अपने विरोधियों का भी सफ़ाया कर सकेंगे। अभी तक यही नहीं पता चला कि वहाँ कोरोना ने कितने लोगों को मार डाला। 

सबसे सस्ता श्रम दुनिया में चीन में है इसलिये दुनिया भर की प्रमुख कम्पनियाँ वहाँ अपना उत्पादन करवातीं हैं। तो ये है संपन्नता की असमानता। 

अन्त्योदय कहाँ से होगा? जब आपने सीधे सबसे पिछले पायदान पर रह गये लोगों को छोड़ ही दिया और ये मान लिया कि हमारे यहाँ कोई ग़रीब या पिछड़ा बचा ही नहीं—सभी संपन्न हैं। ऐसा न हो कि कल चीन अपना नाम ही ’परासपरस पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाईना’ न कर डाले। हिटलर का प्रचार मंत्री ‘गोयबोल’ कहता ही था कि एक झूठ को सौ बार बोला जाये तो वह सच बन जायेगा। बस अब चीन कहेगा कि हम अमीरी की खाई को पाटने में लगे हैं। जो ज़्यादा अमीर हैं, उनसे लेकर, कम अमीरों की कमी दूर करने उन्हें दे देंगे। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

आत्मकथा

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

लेखक की पुस्तकें

  1. आरोहण
  2. अगले जनम मोहे कुत्ता कीजो