अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ज़कीया ज़ुबैरी

जन्म / बचपन : 1 अप्रैल 1942 को वाजिद अली शाह के अवध यानी कि लखनऊ में। आपकी मातृभाषा हिन्दी है। आपका बचपन आज़मगढ़ में बीता। शुरूआती स्कूली पढ़ाई आज़मगढ़ की सरकारी कन्या पाठशाला में हुई।

शिक्षा : सातवीं कक्षा के बाद इलाहाबाद के सरकारी स्कूल में पढ़ाई। इंटरमीडियेट में अपने महाविद्यालय की यूनियन की अध्यक्ष बनीं। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।

लेखन : ज़कीया जी को बचपन से ही पेंटिंग एवं कविता व कहानी लिखने का शौक रहा है। आप हिन्दी एवं उर्दू दोनों भाषाओं में समान अधिकार रखती हैं। आपकी रचनाएँ पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रही हैं। दूसरे लेखकों को मंच प्रदान करने में व्यस्त रहने वाली ज़कीया जी ने कभी अपना संकलन प्रकाशित करवाने के बारे में सोचा ही नहीं। आपकी भाषा में गंगा जमुनी तहज़ीब की लज़्ज़त महसूस की जा सकती है।

गतिविधियाँ : 

  एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स नाम की संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ज़कीया ज़ुबैरी ने नृत्य, संगीत, गीत एवं लेखन क्षेत्र में बहुत से नये नर्तकों, गायकों, एवं लेखकों को लंदन में मंच प्रदान करवाया है। 

आप भारत एवं पाकिस्तान से लंदन आने वाली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों के सम्मान में समारोह आयोजित करती हैं। कथा यू.के. के साथ मिल कर ज़कीया जी ने पिछले 3 वर्षों में ऐसे बहुत से कार्यकर्मों का आयोजन किया है।

लंदन में बसे पाकिस्तानी गायक शमील चौहान की स्वरचित रचनाओं का संगीत सी.डी. एवं हिन्दी लेखक तेजेन्द्र शर्मा की कहानियों का उर्दू में अनुवाद एवं पुस्तक रूप में प्रकाशन उनकी उपलब्धियों में शामिल है। उन्होंने एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स के माध्यम से सूरज प्रकाश के उपन्यास देस बिराना एवं तेजेन्द्र शर्मा की 16 कहानियों की ऑडियो सी.डी. भी बनवा कर जारी की हैं।

विशेष : 

ज़कीया जी ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सक्रिय सदस्या हैं। लेबर पार्टी के टिकट पर आप दो बार चुनाव जीत कर काउंसलर निर्वाचित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे लंदन के बारनेट संसदीय क्षेत्र के कॉलिंडेल वार्ड की पहली और एकमात्र मुस्लिम महिला काउंसलर हैं। आप ग़रीबों और कमज़ोरों की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ती हैं और उन्हें सरकार से उनके हक दिलवाने के सफल प्रयास करती हैं। 

आपने हिन्दी और उर्दू के बीच की दूरियाँ पाटने के लिये बहुत से प्रयास किये हैं। आप साहित्य के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच की दूरियों को पाटने में विश्वास रखती हैं। कथा यू.के. साथ मिल कर शीघ्र ही ब्रिटेन में रची गयीं 14 उर्दू कहानियों का हिन्दी में अनुवाद करवा कर संकलन प्रकाशित करवाया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन :  जनवरी 2007 में खाड़ी हिन्दी सम्मेलन में ज़कीया ज़ुबैरी ने हिन्दी एवं उर्दू के बीच की दूरियों को घटाने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये।


 

लेखक की कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

विशेषांक में

साहित्यिक आलेख