परिचय: मेरा नाम आकाँक्षा सक्सेना है। मेरा जन्म 22 अक्टूबर 1998 को साहित्य की नगरी प्रयागराज में हुआ। वर्तमान में मैं जयपुर (राजस्थान) में निवास कर रही हूँ।
मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातक (प्रतिष्ठा) एवं कला निष्णात हिंदी की उपाधि उत्कृष्ट अंकों के साथ प्राप्त की है। वर्तमान में, मैं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के ‘हिंदी एवं भारतीय भाषा विभाग’ से “प्रवासी हिंदी साहित्य का विकास: संयुक्त अरब अमीरात के संदर्भ में” विषय पर शोध कार्य कर रही हूँ। मैंने अब तक 9 बार यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
कार्य अनुभव: मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन वर्षों तक ‘अतिथि प्रवक्ता’ (Guest Lecturer) के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं। संप्रति, मैं प्रतिष्ठित एड-टेक संस्थान ‘फिजिक्स वाला’ (Physics Wallah) में ‘कंटेंट प्रोफेसर’ के पद पर कार्यरत हूँ, जहाँ मैं पठन-पाठन और पाठ्य-सामग्री निर्माण से निरंतर जुड़ी हुई हूँ।
लेखन एवं प्रकाशन: साहित्यिक आलोचना और समकालीन विमर्श में मेरी गहरी रुचि है। मेरे शोध आलेख और उपन्यास समीक्षाएँ ‘ग्लोबल थॉट’ और ‘वाक् सुधा’ जैसी प्रतिष्ठित मुद्रित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।
लेखक की कृतियाँ
पुस्तक समीक्षा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं