जन्म: जुलाई 1958 को मेरठ, उत्तर प्रदेश
शिक्षा: अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए; के साथ ऐन.जी.ओ. मेनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा धारक हैं।
संप्रति: ‘भारतीय रेलवे लेखा सेवा’ के सेवानिवृत अधिकारी हैं।
सृजन पक्ष: कविता, कहानी, लघुकथा, उपन्यास, संस्मरण, हास्यव्यंग्य और यात्रा वृत्तांत आदि लेखन में निरंतर सक्रिय हैं।
-
उपन्यास: तितली के रंग
-
कहानी संग्रह:लालटेन,
-
छ्ह कविता संग्रह: ड्राइंग रूम के कोने, दीवार में आले, नीली धूप में, नीम का वह पेड़, नचिकेता, मैं नहीं एवं ‘सृष्टि के गीत’
-
दो व्यंग्य संग्रह: मूर्खता के महर्षि तथा दस हाथ वाला आदमी
-
संस्मरण: ब्रेड एंड बुक
-
विदेशयात्रा संस्मरण: पूरब से पश्चिम प्रकाशित है।
आपकी रचनाएँ समकालीन भारतीय साहित्य, कादम्बिनी, नांदी, साहित्य अमृत, नई धारा, वीणा, शब्द घोष, सृजनिका, भारतीय रेल, संगिनी, विश्वगाथा, भारत लघुकथा कोश, एवं मरु नवकिरण, दैनिक जनसत्ता, जन सन्देश टाइम्स, आदि अनेक पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। आपकी लघुकथाओं का बांग्ला में अनुवाद प्रकाशित है। कई पत्रिकाओं में अंग्रेज़ी कवितायें भी प्रकाशित हैं।
संपादन: प्रमुख संपादक- अट्टहास और उत्कर्ष की ओर पत्रिका
प्रमुख सम्मान:
-
राजभाषा पुरस्कार2002 व 2012
-
कवितासंग्रह ‘ड्राइंग रूम के कोने’ पर रेल मंत्रालय का प्रतिष्ठित ‘मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार’-2013
-
व्यंग्य के लिए हरिशंकर परसाई सम्मान-2024
-
नई धारा रचना सम्मान-2024
-
देशविदेश की अनेक साहित्यिक एवं सरकारी संस्थाओं द्वारा लेखन के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं।
यात्राएँ: आप नेपाल, जर्मनी, हंगरी, चेक, स्लोवाकिया एवं ऑस्ट्रिया आदि की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विदेश यात्राएँ भी कर चुके हैं।
लेखक की कृतियाँ
पुस्तक समीक्षा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं