अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

मुक्तिबोध जन्म शती पर हैदराबाद की पहल

समीक्षित पुस्तक : ‘अँधेरे में’ : पुनर्पाठ 
संपादक : ऋषभ देव शर्मा, गुर्रमकोंडा नीरजा
प्रकाशक : परिलेख प्रकाशन, नजीबाबाद
वितरक : श्रीसाहिती प्रकाशन, हैदराबाद
पृष्ठ : 234, मूल्य : रु. 250/-
संस्करण : 2017

बीसवीं शताब्दी की हिंदी कविता के पुरोधा कवियों में गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम अग्रगण्य है। उन्होंने जनपक्षीय काव्य की धारा को अप्रतिहत गति प्रदान की और अपने समय के ही नहीं आज के अनेक रचनाकारों को प्रेरित किया। यह वर्ष उनकी जन्म शती का वर्ष है. उनका जन्म 13 नवंबर, 1917 को हुआ था। यह भी याद रहे कि 1964 में उनकी महाकाव्यात्मक कविता ‘अँधेरे में’ हैदराबाद से प्रकाशित ‘कल्पना’ के नवंबर अंक में छपी थी जिसकी अर्धशती 2014-15 में मनाई गई। उस अवसर पर हैदराबाद में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी तो हुई ही थी ‘अँधेरे में’ का 12 भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी कराया गया था। उस समारोह के संयोजकों डॉ. ऋषभ देव शर्मा और डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा ने इस संदर्भ में अब एक संपादित ग्रंथ प्रस्तुत किया है। मुक्तिबोध की जन्म शती के अवसर पर प्रकाशित इस पुस्तक का नाम है – “अँधेरे में : पुनर्पाठ”. इस पुस्तक को मुक्तिबोध के प्रति हैदराबाद के हिंदी जगत की श्रद्धांजलि के रूप में भी देखा जा सकता है।

यह पुस्तक दो खंडों में विभाजित है। पहले खंड में तेरह शोधपूर्ण आलेख शामिल हैं। महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रो. देवराज ने विस्तार से ‘अँधेरे में’ की प्रासंगिकता के आयामों को उजागर किया है और इस कविता के पुनर्पाठ की अनेक दिशाएँ दर्शायी हैं। उन्होंने मुक्तिबोध की कविता को ‘जवाबी ग़दर का विस्फोट’ माना है। अंग्रेज़ी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य डॉ. एम. वेंकटेश्वर ने मुक्तिबोध की काव्यचेतना का विवेचन करते हुए यह दर्शाया है कि उस कवि ने अपनी संपूर्ण अग्नि को फासीवाद, साम्राज्यवाद और पूँजीवाद के विरुद्ध केंद्रित करके प्रभावशाली राजनैतिक काव्य की रचना की। उन्होंने ‘अँधेरे में’ को कवि के आत्मसंघर्ष और स्वप्न की मिथकीय अभिव्यक्ति माना है। विख्यात कवि और समीक्षक डॉ. दिविक रमेश का ‘मुक्तिबोध को समझने के लिए विचारक मुक्तिबोध हाजिर हो’ शीर्षक आलेख भी इस पुस्तक की विशिष्ट उपलब्धि है। उन्होंने मुक्तिबोध की अपनी वैचारिकता के प्रकाश में उनके कविकर्म की गहन मीमांसा की है। इसी प्रकार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजमणि शर्मा ने ‘अँधेरे में’ के प्रकाश में मुक्तिबोध की भाषागत मौलिकता को सोदाहरण उभारा है। वे मानते हैं कि मुक्तिबोध की भाषा की संवेदनशीलता विविध सामाजिक संदर्भों के घात-प्रतिघात का सर्जनात्मक परिणाम है।

इनके अलावा डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा ने मुक्तिबोध के जीवन और कवित्व पर तथा डॉ. साहिराबानू बी. बोरगल ने उनके व्यक्तित्व के आयामों पर चर्चा की है। डॉ. गोरखनाथ तिवारी ने मुक्तिबोध के साहित्यिक प्रदेय, डॉ. बलविंदर कौर ने ‘अँधेरे में’ के कथ्य और डॉ. मृत्युंजय सिंह ने उसके शिल्प पर विचार किया है। डॉ. बी. बालाजी ने ‘नया ज्ञानोदय’ के विशेषांक के बहाने मुक्तिबोध और ‘अँधेरे में’ से जुड़ी विभिन्न आलोचकों की मान्यताओं की विवेचना की है। डॉ. ऋषभ देव शर्मा ने अपने आलेख में 21 वीं शताब्दी के भूमंडलीकृत अँधेरे के संदर्भ में मुक्तिबोध की कविता की सार्थकता प्रतिपादित की है।

इस पुस्तक में एक प्रयोग भी शामिल है। वह यह कि इसके दूसरे खंड में प्रो. गोपाल शर्मा की पूरी एक पुस्तक प्रस्तुत की गई है। ‘अँधेरे में : देरिदा-दृष्टि से एक जगत समीक्षा’ नामक यह पुस्तक उन्होंने विशेष रूप से उत्तर आधुनिक विमर्शकार देरिदा की वैचारिकी की कसौटी पर ‘अँधेरे में’ की विवेचना करने के लिए ही लिखी है। कहना न होगा कि यह अपनी तरह का इकलौता प्रयोग है।

कुल मिलाकर यह पुस्तक नई कविता, मुक्तिबोध, अँधेरे में और देरिदा को समझने के लिए पठनीय, विचारणीय और संग्रहणीय है।

- डॉ. मंजु शर्मा
अध्यक्ष, हिंदी विभाग
चिरेक इंटरनेशनल, कोंडापुर
हैदराबाद

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

पुस्तक समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं