अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पुरुषवादी मानसिकता का बर्बर रूप

पिछले दिनों महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि मंदिर में प्रवेश को लेकर आन्दोलनकारियों और मंदिर समिति की तमाम कार्यवाहियाँ हमारे सामने आ चुकी हैं। इन सबके बावजूद स्त्री-विमर्श के पैरोकार, लेखक-बुद्धिजीवी, कानूनविद और यहाँ तक कि समाजशास्त्री भी इस घटना को भिन्न-भिन्न तरीक़े से देख रहे हैं किन्तु इसके कुछ पहलुओं को जानबूझ कर दरकिनार किया जा रहा है।

कुछ लोग भारतीय परम्पराओं का हवाला देकर स्त्री जाति को अपवित्र और कलंकित कर रहे हैं तो वहीँ दूसरी तरफ़ कुछ लोग मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विषय को समाज में अंधविश्वास की तरफ़ ले जाने की कार्यवाही मान रहे हैं। हद तो तब हो गयी जब कुछ लोग इस मामले को मात्र मंदिर में प्रवेश और रजोधर्म तक ही सीमित करके अपना पिंड छुड़ाना चाहते हैं। भारतीय राज्य व्यवस्था पर विश्वास करने वाले तो संविधान और क़ानूनी दांवपेंच तक ही सिमट कर रह गए हैं जो इस बात का संकेत है कि इस तरह का विमर्श पुरुषवादी मानसिकता और लैंगिक पूर्वाग्रह से ग्रसित है जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं।

यह इस तरह का अकेला मुद्दा नहीं है क्योंकि सबसे ज़्यादा प्रगतिशील कहे जाने वाले राज्य केरल में तो पिछले 20 वर्षों से महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का आन्दोलन चल रहा है। जबकि उस राज्य में सबसे ज़्यादा पढ़ी-लिखी महिलाएँ हैं। मैं इस मुद्दे के बहाने आप लोगों बात कर रही हूँ कि हमने एक ऐसा मौक़ा गँवा दिया जो लोगों की चेतना को उन्नत कर सकता था।

दोस्तो मामला सिर्फ़ अपवित्र महिलाओं को मंदिर-प्रवेश से वंचित रखने तक सीमित नहीं है। इसकी जड़ें बहुत गहराई तक हमारे समाज और मन मस्तिष्क में पैठ बनाये हुए हैं। ज़रा ग़ौर कीजिए महिलाओं के प्रति यह भेदभाव किसी विशेष जाति धर्म से जुड़ा हुआ नहीं क्योंकि मुस्लिम महिलाओं का मस्जिद में प्रवेश वर्जित है। इसी तरह चर्च में भी पुरुषों का ही वर्चस्व है।

किसी भी धर्म में एक भी गाली पुरुषों पर नहीं है। सभी महिलाओं पर आधारित हैं। आज भी अपमान का बदला लेने के लिए महिलाओं को ही शिकार बनाया जाता है। स्त्रियों पर ही तेज़ाब डाले जाते हैं। आज भी वंचितों में वंचित स्त्री समुदाय ही है। मुझे उन लोगों से सख़्त नफ़रत है जो कुल मिलकर दोषी महिलाओं को ठहरा रहे हैं। उनके लेखन में, राज्य व्यवस्था, पितृ सत्ता है या पुरुष समाज द्वारा महिलाओं को अपवित्र और नीचा दिखाने वाली संरक्षित भेदभाव वाली परम्पराओं को तोड़ने की तड़प नहीं दिख रही।

दोस्तो, यह घटना पुरुषवादी मानसिकता के बर्बर रूप को हमारे सामने लाती है कि स्त्री दमन, उत्पीड़न और शोषण के लिए ही है। यह घटना इस बात का इशारा कर रही है कि स्त्रियाँ हमेशा से पुरुषों के अधीन रही हैं और आज भी आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक शक्तियों के तमाम साधन-साध्य पुरुषों के अधिकार में हैं। वे जब चाहे महिलाओं को उनकी औक़ात दिखा सकते हैं।

इस घटना ने वर्तमान व्यवस्था पर पुरुष प्रधान मानसिकता की व्यापकता को हमारे सामने रख दिया जो महिलाओं के आर्थिक-शोषण, उत्पीड़न और सामाजिक दमन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अपनी भूमिका निभाता है। यही वो मानसिकता है जो महिलाओं को रोकती है, यही मानसिकता प्यार करने से रोकती है, सृजन करने से रोकती है, फ़तवों के ज़रिये रोकती है और एक मुकम्मल जहां बनाने से रोकती है। हमें ऐसी मानसिकता को बदलने की ज़रूरत है।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

सामाजिक आलेख

पुस्तक समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं