विद्यार्थियों को बाल पत्रिका पढ़ने के लिए किया गया प्रेरित
भारत समाचार 25 Nov 2019मिशन इण्टरनेशनल स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने ली सदस्यता
अलीगढ़। बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ द्वारा मिशन इण्टरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को बाल पत्रिकाओं को पढ़ने एवं रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के उद्देश्य को लेकर प्रेरित किया गया और इसी प्रेरणा को लेकर विद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने ‘अभिनव बालमन’ की सदस्यता ली।
प्रधानाचार्य शीतल शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि आपको पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर पत्र-पत्रिकाओं को भी पढ़ना चाहिए जिससे आपके ज्ञान का प्रसार हो। इसके लिए ‘अभिनव बालमन’ का यह प्रयास श्रेयस्कर है।
प्रबंधक आशीष शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि बच्चों पर अन्य पत्रिकाएँ पढ़ने के लिए समय नहीं है बल्कि समस्या यह है कि बच्चे अपना समय पढ़ने के अलावा मोबाइल, टीवी में लगा रहे हैं। जब तक हम उन्हें पत्र-पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित नहीं करेंगे तब तक बच्चे को इनके बारे में जानकारी नहीं मिलेगी। अतः हम सभी को ऐसा माहौल बनाना होगा कि बच्चे बाल पत्रिकाओं के प्रति रुचि दिखाएँ।
इस अवसर पर अभिनव बालमन के सम्पादक निश्चल ने कहा कि बाल पत्रिकाएँ बच्चे को उसके मानसिक स्तर के अनुरूप विभिन्न जानकारियों से अवगत तो कराती ही हैं साथ ही उसकी रचनात्मकता को भी निखारती हैं। ‘अभिनव बालमन’ पिछले 10 वर्षों से बच्चों की रचनात्मकता को निखारने, सँवारने का कार्य तो कर ही रही है साथ ही उनको ऐसा मंच भी प्रदान कर रही है जिससे वह आत्मविश्वास के साथ इस कार्य को कर सकें।
कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के शिक्षक हनी सर ने किया।
हाल ही में
डॉ. अमित धर्मसिंह के ग़ज़ल संग्रह ‘बग़ैर मक़्ता’ का हुआ लोकार्पण
दिल्ली। 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित…
मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की कृति ‘उगता सूर्य’ का हुआ विमोचन
शाहगंज (आगरा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक…
गाहलियाँ विद्यालय के छात्राओं ने आर्ट्स पेंटिंग से चमकाया विद्यालय
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, राजकीय उत्कृष्ट…
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …