अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जाको राखे साइंयाँ—मेरी दृष्टि 

समीक्षित कृति: जाको राखे साइंयाँ (यात्रा संस्मरण)
लेखिका: डॉ. पदमावती
समीक्षक: सी नागराजन

नमस्ते डॉ. पद्मावती महोदया,

आपका यात्रा वृतांत अत्यंत सुंदर और मार्मिक है। 

मनुष्य चाहे जितनी योजना बना सकता है लेकिन ईश्वर की इच्छा के बिना कोई भी कार्य सिद्ध नहीं होता। 

आपने महाबलिपुरम देखने के बाद फिर पांडिचेरी और अंत में तिरुवण्णामलै जाने की योजना बनाई। लेकिन भगवान अरुणाचलेश्वर और साथ जन्मने वाली देवी उण्णामुलैयम्मन की अनुग्रह आज्ञा और कुछ अलग थी। यह अच्छा हुआ था, उन्होंने आपको पहले तिरुवण्णामलै आने का आदेश दिया। 

दक्षिण में स्थित भगवान शिव की पाँच विराट दिग्गज दिव्य स्थलों में जो देवारम, तिरुवासगम जैसे भक्ति साहित्य गीतों से गाया हुआ तिरुवण्णामलै अग्नि स्थल माना जाता है। यहाँ के मंदिर का क्षेत्रफल सहित मूलवर सन्नति आकाश को छूने वाले गोपुर, मंदिर के चार प्रमुख द्वार, सहस्र स्तंभवाले सभा मंडप, एक ही पत्थर से बनी नंदीश्वर, पाताल लिंग जहाँ रमण महर्षि ने मुक्ति प्राप्त हुई थी और पूर्णिमा के दिन होनेवाली 'गिरिवलम' परिक्रमा आदि के बारे में आपने जो वर्णन किया है वह भक्तों को भक्तिमय आनंद की बाढ़ में तैरने पर मजबूर कर देगा। 

तिंडिवनम से तिरुवण्णामलै मार्ग पर दोनों तरफ़ से हरे-भरे खेत, झीलों और तालाबों के प्राकृतिक परिदृश्यों के साथ समुद्र तट पर बसा हुआ पांडिचेरी शहर और वहाँ के महर्षि अरविंदर आश्रम का वर्णन भी मनमोहक है। 

आपके संस्मरण में शब्दशक्ति बहुत शक्तिशाली है उदाहरण के लिए— 

“भूख सता रही थी, जो हमारी भक्ति की परीक्षा भी ले रही थी।”

 साथ साथ आप हास्य रस की भावना को व्यक्त करने में भी नहीं छोड़तीं—

“छुट्टियों में जो प्राणी दस बजे तक सूरज की रोशनी नहीं देखते थे, आज चार बजे ब्रह्ममुहूर्त में उठकर बैठ गये थे।”

पुरुषों और बच्चों द्वारा बनाए ’टमाटर चावल और घर में बिना लहसुन के’ बारे में आपका हास्य वर्णन आदि बेक़ाबू हँसी बनाता है।

“सूर्य देव यहाँ कुछ ज़्यादा ही मेहरबान और उदारमना होकर अपना ताप दक्षिणवासियों पर लुटाते हैं।” (मानो इसलिए ही बहुत सारे दक्षिणवासी कृष्ण सा प्रतीत होते हैं।)

ठीक है, आख़िर एक प्रमुख विषय, वर्ष 2004 के बाद इस तारीख़ को सुनते ही सबका होश उड़ जाएँगे। हाँ, जिस दिन सवेरे भूकंप आया, इसके कारण बंगाल की खाड़ी बहुत पीछे हटकर और कुछ ही देर में विशाल राक्षस लहर के रूप में आकर कई लोगों की जान ले ली वही 26 दिसम्बर। ठीक उसी दिन उसी समय ईस्ट कोस्ट मार्ग पर आप अपनी यात्रा की योजना बनाई थी, लेकिन इसके अलावा और क्या कह सकता है कि भगवान ने आपको बहुत सारी रुकावटें और देरी की, और आपकी दिशा बदल दी। 

सच है जिसे परमेश्वर बचाना चाहता है उसके विरुद्ध सारा संसार इकट्ठा हो जाए तो भी कोई नुक़्सान नहीं किया जा सकता। 

इसलिए आपके यात्रा लेख का शीर्षक भी बहुत प्रासंगिक है “जाको राखे साइंयाँ”।

यह कहना उचित होगा कि आपके यात्रा लेख को पढ़ने वाले पाठकों को भी यात्रा का अनुभव अवश्य होगा। यह सच है अतिशयोक्ति नहीं। 

नागराजन सी
होसूर। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

रचना समीक्षा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं