61वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण
भारत समाचार 25 Dec 2023
तमिलनाडु की ऐतिहासिक विजय
चेन्नै: 23 दिसंबर, 2023
रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चेंगलपट ज़िले में स्थित तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में 18 दिसंबर, 2023 से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित 61वीं राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप स्पर्धा में तमिलनाडु की जूनियर वर्ग की खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर तमिलनाडु के स्केटिंग के इतिहास में अपना नाम दर्ज किया।
याद रहे कि रोलर डर्बी की शुरूआत भारत में 2018 में आर एस एफ़ आई की ओर से हुई। इन छह वर्षों में पहली बार तमिलनाडु की खिलाड़ियों ने असाधारण प्रतिभा दिखाकर स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में आरुषि चौरसिया, वुल्ली श्रीसाहिती, मृदुला पी ए, जे मोहित्रा, हंसुजा, कार्तिका एम, परिणीता बी, हरिणी के एम और वी हेमनित्याश्री सम्मिलित हैं। इस टीम की कप्तान है सागिनी और वाइस कप्तान है गान्याश्री विजयकुमार।
टीम कोच श्रीमती किरण चौरसिया, टीम मैनेजर श्रीमती उषा और स्केटिंग किड्स एसोसिएशन के निदेशक श्री विजय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएँ दीं।
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…