अभिनव बालमन के नए अंक का हुआ विमोचन
भारत समाचार 17 Sep 2021अलीगढ़। बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ के 12वें वर्ष के 44वें अंक का विमोचन मॉरीशस इण्टरनेशनल स्कूल में किया गया। अभिनव बालमन अलीगढ़ से प्रकाशित ऐसी पत्रिका है जिसमें बाल रचनाकारों की रचनाओं को प्राथमिकता दी जाती है। कविता, कहानी, चित्रकला, संस्मरण, पत्र लेखन, चित्र पहेली एवं विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं को समाहित करती हुई यह पत्रिका बाल रचनाकारों की रचनात्मकता को मंच प्रदान कर रही।
विद्यालय के प्रबन्धक मुकेश सिंह ने कहा कि ‘अभिनव बालमन’ से जुड़कर हमारे विद्यालय के विद्यार्थी लेखन गतिविधियों में सक्रिय हो रहे हैं। उनमें बाल साहित्य के प्रति रोचकता उत्पन्न हो रही है जिससे उनका लेखन भी निखर रहा है।
अभिनव बालमन की प्रकाशक सरोज शर्मा ने सभी बाल रचनाकारों को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या नीना सक्सैना, आवरण पृष्ठ पर प्रकाशित छायाचित्र की बालिका आयुषी, सरोज सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…