अहिन्दीभाषी क्षेत्र के छात्र पढ़ेगे ठकुरेला की रचनाएँ
भारत समाचार 25 Dec 2023
अहिन्दीभाषी क्षेत्र के छात्र पाठ्यक्रम में साहित्यकार त्रिलोक सिंह ठकुरेला की रचनाएँ पढ़ेंगे।
नयी शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (स्कूली शिक्षा) 2023 के अनुरूप केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अहिन्दीभाषी क्षेत्र के कक्षा 3, 4 तथा 5 के छात्रों के लिए तैयार की गयी ‘सरस हिन्दी पाठ्यपुस्तक’ शृंखला में त्रिलोक सिंह ठकुरेला की रचनाएँ संकलित की गयी हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान साहित्य अकादमी तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित त्रिलोक सिंह ठकुरेला की रचनाएँ महाराष्ट्र राज्य की दसवीं कक्षा की हिन्दी पाठ्यपुस्तक ‘हिन्दी कुमारभारती’ सहित तीस से अधिक पाठ्यपुस्तकों में सम्मिलित की गयी हैं।
त्रिलोक सिंह ठकुरेला ने हिन्दी साहित्यकार के रूप में बाल साहित्य तथा कुण्डलिया एवं मुकरी जैसी साहित्यिक विधाओं के उन्नयन के लिए सराहनीय कार्य किया है।
त्रिलोक सिंह ठकुरेला
हाल ही में
डॉ. अमित धर्मसिंह के ग़ज़ल संग्रह ‘बग़ैर मक़्ता’ का हुआ लोकार्पण
दिल्ली। 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित…
मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की कृति ‘उगता सूर्य’ का हुआ विमोचन
शाहगंज (आगरा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक…
गाहलियाँ विद्यालय के छात्राओं ने आर्ट्स पेंटिंग से चमकाया विद्यालय
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, राजकीय उत्कृष्ट…
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …