अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन
विश्व समाचार 20 Aug 2024
साहित्य संकाय, त्रिपुरा विश्वविद्यालय, न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फ़ॉउंडेशन और सृजन ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 अगस्त 2024 की शाम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन का आयोजन किया गए।
प्रो. विनोद कुमार मिश्र, अधिष्ठाता, साहित्य संकाय, त्रिपुरा विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की गरिमामय उपस्थिति रही।
न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फ़ॉउंडेशन की संस्थापक निदेशक श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला के संयोजन में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में 7 देशों के 12 रचनाकारों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। इन रचनाकारों में मॉरीशस से डॉ. कल्पना लालजी ऑस्ट्रेलिया से प्रिया शुक्ला, इंदौर से सुषमा दूबे, श्रीलंका से वजिरा गुणसेन, क़ुवैत से डॉ. विनोद कौशिक, पटना से नूतन सिन्हा और पूनम आनंद, दरभंगा से डॉ. अमरकांत कुमर, फरीदाबाद से मनोरंजन तिवारी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सृजन ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका के के प्रधान संपादक डॉ। शैलेश शुक्ला ने किया।
अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन ( 14 अगस्त 2024)
हाल ही में
ब्रिटेन की डॉ. वंदना मुकेश को मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान 2025
मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग…
यॉर्क, यूके में भारतीय प्रवासी समुदाय का ऐतिहासिक काव्य समारोह
दिनांक: 26 अप्रैल 2025 स्थान: यॉर्क,…
24 वाँ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन नेपाल
भाषा जितना विस्तारित, समृद्धि उतनी…
वरिष्ठ भारतीय भाषाविदों का सम्मान समारोह संपन्न
उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित…
इक्कीसवीं सदी का साहित्य विषयक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
इक्कीसवीं सदी का साहित्य चुनौतीपूर्ण साहित्य…