अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दुष्यंत संग्रहालय में शान्ति-गया स्मृति सम्मान समारोह-2025 सम्पन्न

अपने आसपास और समाज की चिंता करना साहित्यकारों का दायित्व—डॉ. ऊर्मिला शिरीष 

 

भोपाल। 

“अपने समाज और आसपास की चिंता करना साहित्यकारों का विशेष दायित्व है, साहित्य कला और खेल हमें संवेदनशील बनाते हैं तथा एक दूसरे को निकट लाते हैं।” यह उद्गार वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ऊर्मिला शिरीष ने शान्ति गया साहित्य कला एवं खेल संवर्धन समिति द्वारा दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के राज सभागार में आयोजित पाँचवें शान्ति-गया स्मृति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए प्रसिद्ध रंगकर्मी और सिने अभिनेता राजीव वर्मा ने कहा कि “सम्मान मिलने से लेखक और कलाकार की सामाजिक ज़िम्मेवारी बढ़ जाती है, सम्मान हमें अपने काम को और समर्पण भाव से प्रेरित करने का बोध करवाते हैं।” इस अवसर पर सम्मानित होनेवाले विशिष्ट व्यक्तित्व साहित्यकार कलाकार थे:

शान्ति-गया स्मृति शिखर सम्मानः डॉ. अखिलेश पालरिया, अजमेर 

अनूप श्रीवास्तव स्मृति व्यंग्य शिरोमणि सम्मानः प्रभाशंकर उपाध्याय, एवं डॉ. अजय अनुरागी, जयपुर। सुनील सक्सेना, भोपाल (विशेष सम्मान) 

नैली राजेश सिंह स्मृति कथा सम्मानः सुषमा मुनींद्र, सतना। अजय सिंह राणा, चंडीगढ़ (विशेष सम्मान) 

नैली राजेश सिंह स्मृति कविता सम्मानः आशीष दशोत्तर, रतलाम

ज्ञान स्मृति खेल रत्न सम्मानः सुबोध खांडेकर, झाँसी (अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) 

सरोज स्मृति खेल लेखन सम्मानः आत्माराम भाटी, अजमेर

नैली राजेश सिंह स्मृति कला रत्न सम्मानः दिनेश मोवर सक्सेना, भोपाल; संतोष राजपूत, जबलपुर एवं दुर्गा उन्हाले, भोपाल को शॉल श्रीफल अभिनंदन पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार रामकिशोर उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार रमेश सैनी की अध्यक्षता में सुनीता प्रकाश, आनंद तिवारी, चंद्रभान राही, संजय आरज़ू, सुनील सक्सेना, भावेश दिलशाद, नवीन जैन, अवनींद्र खरे ने गीत, ग़ज़लों, कहानियों और लघुकथाओं का पाठ किया। इस अवसर पर ‘मस्त बड़े हैं दिन बचपन के’ लेखक स्मृति शेष नैली राजेश सिंह एवं अरुण अर्णव खरे; ‘मैं भी भारत’ लेखक-अजय सिंह राणा; ‘आहुति’-लेखक सोनाली खरे और ‘दशकंध’ चंद्रभान राही की सद्यः प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मैथिल अमृत और दामोदर आर्य ने किया। मंच पर समिति की अध्यक्ष कांति शुक्ला ऊर्मि एवं सचिव अरुण अर्णव खरे उपस्थित थे। आयोजन में बड़ी संख्या में नगर के साहित्यकार उपस्थित थे। 

शान्ति-गया स्मृति सम्मान समारोह-2025

हाल ही में

‘प्रोफेसर पूरन चंद टंडन अनुवाद साहित्यश्री पुरस्कार’ से सम्मानित हुए दिनेश कुमार माली

  दिनेश कुमार माली की ‘दिग्गज…

कुछ राब्ता है तुमसे—राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

  हैदराबाद, 8 अक्टूबर, 2025। मौलाना…

दुष्यंत संग्रहालय में शान्ति-गया स्मृति सम्मान समारोह-2025 सम्पन्न

अपने आसपास और समाज की चिंता करना साहित्यकारों…

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच संगोष्ठी संपन्न— ‘समकालीन व्यंग्य: चुनौतियाँ और सीमाएँ’

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…

भव्यता से मना पं. हरप्रसाद पाठक-स्मृति अखिल भारतीय साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा का साहित्यकार सम्मान समारोह-2025

  * समारोह में 42 साहित्यकार हुए सम्मानित। …

अन्य समाचार