फ़ॉल्सम, कैलिफ़ोर्निया में 'रचनात्मिका - हिंदी साहित्य मंच' का गठन
विश्व समाचार 15 Jan 2020११ जनवरी २०२०, फ़ॉल्सम, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका। "विश्व हिंदी दिवस" के सुअवसर पर सैक्रामेंटो तथा आस पास के क्षेत्रों में हिंदी भाषा के साहित्य साधकों को नव साहित्य सृजन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से फ़ॉल्सम पब्लिक लाइब्रेरी में "रचनात्मिका - हिंदी साहित्य मंच" का गठन किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. प्रतिभा सक्सेना की अध्यक्षता में मंच की प्रथम साहित्य गोष्ठी भी आयोजित की गई। गोष्ठी में पूनम सिरोही, अतुल श्रीवास्तव, अनिल सूरी, शिवेश सिन्हा, चिंतन राज्यगुरु, वंदना शर्मा, अभिनव शुक्ल, जय श्रीवास्तव एवं डॉ प्रतिभा सक्सेना ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का सञ्चालन लोकप्रिय कवि अभिनव शुक्ल ने किया।
हाल ही में
24 वाँ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन नेपाल
भाषा जितना विस्तारित, समृद्धि उतनी…
वरिष्ठ भारतीय भाषाविदों का सम्मान समारोह संपन्न
उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित…
इक्कीसवीं सदी का साहित्य विषयक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
इक्कीसवीं सदी का साहित्य चुनौतीपूर्ण साहित्य…
डॉ. मनीष मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी सम्मान
ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओरिएंटल…
इंदौर की प्रवासी लेखिका डॉ. वंदना मुकेश को भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा 2024 के लिए डॉ. हरिवंशराय बच्चन लेखन सम्मान
सुप्रतिष्ठ प्रवासी रचनाकार डॉ. वंदना…