अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित हिंदी के विद्वान- बायेँ से – रोचिका शर्मा, डॉ. वंदना मुकेश, नरेश कौशिक, डॉ. हरीश पोपटानी, भारतीय उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी, भारतीय विद्या भवन के श्री नंद कुमार, समन्वय मंत्री श्री दीपक चौधरी

डॉ. वंदना मुकेश लंदन में भारतीय उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी से सम्मान ग्रहण करते हुए।

डॉ. वंदना मुकेश डॉ. हरिवंशराय बच्चन लेखन सम्मान के अवसर पर वक्तव्य देते हुए

इंदौर की प्रवासी लेखिका डॉ. वंदना मुकेश को भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा 2024 के लिए डॉ. हरिवंशराय बच्चन लेखन सम्मान

 

सुप्रतिष्ठ प्रवासी रचनाकार डॉ. वंदना मुकेश को भारत के उच्चायोग, लंदन द्वारा विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2024 के लिए। डॉ. हरिवंश राय बच्चन लेखन सम्मान दिया गया। भारत के उच्चायोग, लंदन द्वारा विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2006 से प्रति वर्ष यू.के. निवासी हिंदी लेखकों, पत्रकारों, शिक्षकों और संस्थाओं को ब्रिटेन में हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए £251, शील्ड तथा मानपत्र देकर सम्मानित किया जाता है। 

डॉ. वंदना मुकेश को यह सम्मान दिनांक 10/1/2025 को भारतीय उच्चायोग, लंदन में आयोजित विश्व हिंदी दिवस समारोह 2025 के अवसर पर हिंदी लेखन के क्षेत्र में उनकी सक्रिय, एकनिष्ठ रचनात्मतक सेवाओं द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए भारतीय उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. वंदना मुकेश ने अपने वक्तव्य में भारतीय उच्चायोग के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। वे ऐसा मानती है कि पुरस्कार जहाँ एक ओर आनंद और ऊर्जा का स्रोत होते हैं वहीं लेखक को समाज के प्रति उसके बढ़े हुए दायित्त्व का बोध कराते है। 

डॉ. वंदना मुकेश इंदौर की रहनेवाली है, उनका प्रारंभिक शिक्षण केंद्रीय विद्यालय इंदौर में हुआ है। वर्तमान में वे इंग्लैण्ड में वॉलसॉल कॉलेज में अंग्रेज़ी (द्वितीय भाषा के रूप में) की प्राध्यापिका है और हिंदी शिक्षण और हिंदी के प्रचार-प्रसार के कार्यों में निरंतर संलग्न रहती हैं। इसके पूर्व भी लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग उन्हें उनकी हिंदी सेवाओं के लिए पुरस्कृत कर चुका है। 

इस अवसर पर श्री नरेश कौशिक को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी मिडिया सम्मान, डॉ. हरीश पोपटानी को जॉन गिलक्रिस्ट हिंदी शिक्षण सम्मान तथा हिंदी मेड ईज़ी नामक ऐप को फेड्रिक पिंकट हिंदी प्रचार-प्रसार सम्मान से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाओं के साथ हिंदी अताशे डॉ. नंदिता साहू ने किया, स्वागत उद्बोधन समन्वय मंत्री श्री दीपक चौधरी ने दिया। श्री विक्रम दोराईस्वानी ने सभी सम्मानितजनों को उनके महत्त्वपूर्ण योगदान पर मानपत्र और पुष्पगुच्छ प्रदान किया, बधाई दी एवं विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़ा। कड़ाकेदार ठंड के पश्चात भी लंदन सहित इंग्लैण्ड के विभिन्न शहरों के गणमान्य हिंदीप्रेमी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में जलपान समारोह में सबने स्वादिष्ट समोसों, स्प्रिंग रोल, गुलाबजामुन और गर्मागर्म चाय का आनंद लिया। 

डॉ. वंदना मुकेश को भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा 2024 के लिए डॉ. हरिवंशराय बच्चन लेखन सम्मान

हाल ही में

अन्य समाचार