कांगड़ा के राजीव डोगरा को नाईजीरिया से मिली डॉक्टरेट की उपाधि
विश्व समाचार 28 Nov 2022कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।
कांगड़ा के युवा कवि और भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को साहित्य, शिक्षा और मानवता में किए गए उनके द्वारा कार्यों के लिए नाइजीरिया की संस्था Good Samaritan Theological Seminary (Affiliated with TECHM INTL INC United States of America) ने डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया। उनको यह उपाधि संस्था के चांसलर Dr. Ade Harold और Prof. H E Amb. Dr. Md. Shahin ने वर्चुअल प्रदान की। राजीव ने बांग्लादेश के कवि तनवीर शाहीन का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उनको इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई।
सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा शिमला के रोशन जसवाल (साहित्यकार और रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश), रविंदर नरयाल (खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी.), प्रिंसिपल नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलियां), धराधाम इंटरनेशनल संस्था के संस्थापक डॉ. सौरभ पांडे, कांगड़ा के साहित्यकार उदयवीर भारद्वाज, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा, लिटल एंकर मॉडल एक्टरस अक्षिता जसवाल ने अत्यंत ख़ुशी व्यक्त की और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित किया।
कांगड़ा के राजीव डोगरा को नाईजीरिया से मिली डॉक्टरेट की उपाधि
हाल ही में
24 वाँ अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन नेपाल
भाषा जितना विस्तारित, समृद्धि उतनी…
वरिष्ठ भारतीय भाषाविदों का सम्मान समारोह संपन्न
उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित…
इक्कीसवीं सदी का साहित्य विषयक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
इक्कीसवीं सदी का साहित्य चुनौतीपूर्ण साहित्य…
डॉ. मनीष मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी सम्मान
ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओरिएंटल…
इंदौर की प्रवासी लेखिका डॉ. वंदना मुकेश को भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा 2024 के लिए डॉ. हरिवंशराय बच्चन लेखन सम्मान
सुप्रतिष्ठ प्रवासी रचनाकार डॉ. वंदना…