अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नदलेस ने की अनामिका सिंह अना के नवगीत संग्रह ‘न बहुरे लोक के दिन’ पर परिचर्चा

दिल्ली। नव दलित लेखक संघ ने अनामिका सिंह ‘अना’ के नवगीत गीत संग्रह ‘न बहुरे लोक के दिन’ पर ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की। मुख्य वक्ता के तौर पर वीरेंद्र आस्तिक, पूर्णिमा वर्मन और जगदीश पंकज के अतिरिक्त नवगीतकार अनामिका सिंह ‘अना’ उपस्थित रही। साथ ही विशेष टिप्पणी के लिए सुभाष वशिष्ठ उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता बंशीधर नाहरवाल ने की एवं संचालन डॉ. अमित धर्मसिंह ने किया। अनुपा आदि, डॉ. ईश्वर राही, रेनू गौर, अजय यतीश, ज़ालिम प्रसाद, मामचंद सागर, बी एल तोंदवाल, अशोक पाल सिंह, डॉ. रामावतार सागर, डॉ. प्रिया राणा, जोगेंद्र सिंह, डॉ. घनश्याम दास, डॉ. विक्रम सिंह, बिभाष कुमार, आर. पी. सोनकर, डॉ. सुमित्रा, अमित रामपुरी, फूलसिंह कुस्तवार, चितरंजन गोप लुकाटी, भीष्म देव आर्य, जगतराम दाहरे, पुष्पा विवेक, डॉ. गीता कृष्णांगी, राधेश्याम कांसोटिया और हुमा ख़ातून आदि गणमान्य रचनाकार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपना-अपना संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया ताकि एक दूसरे से अनौपचारिक परिचय हो सके। अनामिका सिंह अनामिका और वक्ताओं का शाब्दिक परिचय डॉ. अमित धर्मसिंह ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् अनामिका सिंह ‘अना’ के दो नवगीतों के सुमधुर गान से गोष्ठी का आग़ाज़ हुआ। 

पूर्णिमा वर्मन ने कहा, “अनामिका सिंह अना के नवगीत जन-सरोकार से जुड़े गीत हैं। ये इतनी सधी हुई भाषा में रचे गए हैं कि इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रहा जा सकता है। मानव-जीवन और प्रकृति को विषय बनाकर लिखे गए ये नवगीत किसी भी पाठक को मोह लेने का दम रखते हैं।” जगदीश पंकज ने कहा, “इन नवगीतों में अनामिका ने इतने-इतने अर्थ भर दिए हैं कि न सिर्फ़ लाइनों में बल्कि ‘बिटवीन द लाइंस’ के बीच छिपे अर्थ को भी समझना ज़रूरी हो जाता है। अनामिका ने भाषा और कथ्य दोनों स्तर से नवगीतों में अभिनव प्रयोग किए हैं। वे अपने एकमात्र नवगीत संग्रह न बहुरे लोक के दिन से ही चर्चित नवगीतकार हो गई है।” वीरेंद्र आस्तिक ने कहा, “मैं अनामिका से पूर्व में परिचित नहीं था लेकिन जब उनके नवगीत संग्रह की भूमिका लिखने को मिली तो मुझे उनकी रचनाशीलता देखकर सुखद आश्चर्य की अनुभूति हुई। अनामिका ने न सिर्फ़ कथ्य की नई ज़मीनें तलाश की हैं बल्कि भाषा का अपना ही नया मुहावरा भी गढ़ा है। इस कारण इनके बहुत से नवगीत ऐसे बन पड़े हैं जिनमे कालजयी होने की बहुत अधिक सम्भावना दिखाई पड़ती है।” सुभाष वशिष्ठ ने विशेष टिप्पणी में कहा, “अनामिका के नवगीत एक बार नहीं बार-बार पढ़े जाने की माँग करते हैं। उनसे हर बार कुछ नया अर्थ उभरकर सामने आता है। निश्चित ही वे आगे चलकर अग्रणी पंक्ति की नवगीतकार साबित होंगी।” अनामिका सिंह अना ने लेखकीय वक्तव्य में कहा, “मैं सोच भी नहीं सकती थी कि मैंने इतने अच्छे नवगीत लिखे हैं जैसे कि आज के वक्ताओं ने बताए। मैंने इतनी बढ़िया गोष्ठी के होने की भी कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं नदलेस की पूरी टीम ख़ासकर जगदीश पंकज और डॉ. अमित धर्मसिंह जी की विशेष रूप से आभारी हूँ।” अध्यक्षता कर रहे बंशीधर नाहरवाल ने कहा कि इतनी सुंदर पुस्तक के लिए अनामिका सिंह ‘अना’ को और इतनी बढ़िया परिचर्चा गोष्ठी के लिए नदलेस को हृदय से बधाई दी जाती है।” नवगीतकार सहित सभी वक्ताओं और श्रोताओं का अनौपचारिक धन्यवाद ज्ञापन मामचंद सागर ने किया। 

डॉ. अमित धर्मसिंह

हाल ही में

प्रगतिवादी काव्य की सामान्य प्रवृत्तियाँ संगोष्ठी संपन्न, युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, तेलंगाना

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…

नदलेस ने की अनामिका सिंह अना के नवगीत संग्रह ‘न बहुरे लोक के दिन’ पर परिचर्चा

दिल्ली। नव दलित लेखक संघ ने अनामिका सिंह…

अश्विनी कुमार दुबे के कहानी संग्रह ‘आख़िरी ख़्वाहिश’ के लोकार्पण एवं समकालीन कथा साहित्य पर चर्चा

  बेहतर आदमी तो समाज और साहित्य के…

रचनाओं को परिष्कृत करने के लिए उन पर चर्चा ज़रूरी—अश्विनी कुमार दुबे

  क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा होली…

पुनीता जैन को ‘श्री प्रभाकर श्रोत्रिय स्मृति आलोचना सम्मान’

  16 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा…

अन्य समाचार